अमोद कुमार


बांदा, 5 अक्टूबर 2025: बांदा के कंचनपुरवा में 25 वर्षीय खुशबू की संदिग्ध मृत्यु के मामले में उसके पिता रामविशाल ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि खुशबू की शादी दो साल पहले छोटी बाजार निवासी सोनू साहू से हुई थी, जिसमें 5 लाख के जेवर और 10 लाख का सामान दिया गया था। ससुराल पक्ष (सोनू, सास कमला, ननद रोशनी, ननदोई मोंटी साहू) लगातार 5 लाख रुपये की मांग कर प्रताड़ित करते थे।
4 अक्टूबर 2025 की रात 11 बजे सोनू और खुशबू दशहरा मिलने आए, जहां फिर से रुपये की मांग हुई। रामविशाल ने असमर्थता जताई, तो खुशबू ने हत्या की आशंका जताई। सुबह 4 बजे उसकी मृत्यु की सूचना मिली। पुलिस ने  मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।