जनपद के विकास खण्ड परसेंडी की ग्राम पंचायत धिमौरा के पंचायत भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला रहे
मुख्य अतिथि का माला पहनकर संदीप मिश्रा द्वारा स्वागत किया गया तथा मुख्य अतिथि द्वारा फीता काटकर कार्यक्रम का नेत्र शिविर का शुभारंभ किया गया भाजपा जिलाध्यक्ष अध्यक्ष द्वारा
संबोधित करते हुए
कहा की आंख से बढ़कर मनुष्य के जीवन में कुछ नहीं होता आंख अस्पताल सीतापुर के द्वारा बड़े पैमाने पर गांव गांव जाकर निशुल्क नेत्र सिविल का आयोजन किया जाता है जिससे कमजोर लोगों को घर बैठे ही इलाज की सुविधा प्राप्त होती है और यदि नेत्र रोगी को आंख के संबंध में गंभीर बीमारी के लक्षण दिखाई पड़ते हैं तो आंख अस्पताल सीतापुर के द्वारा निशुल्क ऑपरेशन भी किया जाता है भारतीय जनता पार्टी की सरकार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संपूर्ण प्रदेश में विकास की गंगा बहाने का काम किया है ।कार्यक्रम का आयोजक संदीप मिश्रा द्वारा किया गया
कार्यक्रम को संदीप मिश्रा संबोधित करते हुए कहा क्षेत्र के सभी लोगों का नेत्र सिविर में स्वागत जब से योगी और मोदी की सरकार बनी है तब से स्वास्थ्य के क्षेत्र में आमूल परिवर्तन हुआ है। जो दिखाई भी पड़ रहा है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी बनकर तैयार हो गया लोगों को इसका लाभ भी मिल रहा है। कार्यक्रम में 100 मरीजों का परीक्षण किया गया जिसमें 35 मरीज को ऑपरेशन हेतु आंख अस्पताल सीतापुर बस द्वारा लाया गया ऑपरेशन हो जाने के बाद हॉस्पिटल के द्वारा तीसरे दिन सभी मरीजों के घरों को भेज दिया जाएगा
कार्यक्रम में सुरेश गुप्ता, अमित त्रिपाठी ,मनोज कुमार त्रिवेदी , दिनेश शुक्ला ,प्रकाश चंद्र भार्गव विपुल प्रताप सिंह, हरीश शुक्ला ,विमल सिंह प्रधान मुन्ना , प्रधान श्रवण कुमार, प्रधान विमल सिंह, प्रधान ओमप्रकाश शुक्ल आदि काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: