सरकार के फैसले के पीछे ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी की अहम भूमिका* *मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार जताकर कमेटी ने मनाया जश्न*


लोकेशन भोपाल रिपोर्ट अब्दुल कादिर *तीन साल तक मध्य प्रदेश में नहीं लगेंगे स्मार्ट मीटर*

*सरकार के फैसले के पीछे ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी की अहम भूमिका*

*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार जताकर कमेटी ने मनाया जश्न*

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में आगामी तीन वर्षों तक स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगाने का बड़ा फैसला लिया है। इस निर्णय से पूरे प्रदेश में ख़ुशी की लहर दौड़ गई है, खासकर आम जनता और उपभोक्ताओं के बीच। इस ऐतिहासिक फैसले के पीछे ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी की अहम भूमिका रही है।

कमेटी के संरक्षक शमशुल हसन बाली के नेतृत्व में प्रदेश भर में लगातार स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन किए गए। इन प्रदर्शनों ने सरकार का ध्यान आमजन की समस्याओं की ओर आकर्षित किया, जिसके फलस्वरूप यह बड़ा निर्णय लिया गया।

स्मार्ट मीटर पर रोक लगने की खुशी में इतवारा चौराहे पर मिठाई बांटी गई, आतिशबाजी हुई और पटाखे फोड़े गए। इस मौके पर संरक्षक शमशुल हसन, राष्ट्रीय अध्यक्ष दानिश खान, प्रदेश अध्यक्ष तनवीर कुरेशी समेत कई कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आम जनता मौजूद रही। कमेटी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार जताते हुए कहा कि यह फैसला जनहित में लिया गया एक साहसिक कदम है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।