क्वांर नवरात्रि एवं सामूहिक नवाखाई*


लोकेशन खूंटाटोला ,जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश।

अब्दुल कादिर की रिपोर्ट।

*क्वांर नवरात्रि एवं सामूहिक नवाखाई*

     

अनूपपुर । दिनांक 03/10/2025 को परमश्रद्धेय गोंडवाना गुरुदेव दुर्गे भगत सिदार जी एवं ममतामयी गुरुमाता दुर्गे दुलेश्वरी सिदार जी के आशिर्वाद एवं सानिध्य मे तथा गों.ध.सं.संरक्षण समिति म.प्र.,युवा प्रभाग के संयुक्त तत्वधान मे बड़ादेव शक्तिपीठ खूटाटोला जिला अनूपपुर म.प्र.मे क्वांर नवरात्रि के पावन अवसर पर गोंड आदिवासी समुदाय द्वारा समूहिक नवाखाई कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

जिसमे म.प्र.समेत छत्तीसगढ से भी समाज के लोग सम्मलित हुए। यह कार्यक्रम देश के सभी राज्यों में करने का संकल्प लिया गया।

लोग जो प्रकृति के विरुद्ध जा रहे है उन्हे भी प्रकृति की ओर वापस लाना भी हमारा संकल्प है। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में माताएं बहनें भी सामिल होकर बड़े ही हरशुल्लास के साथ कार्यक्रम को संपन्न किया। 

जिनमे तिरु.सिया मंडावी प्रदेश संरक्षक गों.ध.सं.संरक्षण समिति छ.ग.,तिरु.लच्छन सिंह मरकाम प्रदेश संयोजक गों.ध.सं.संरक्षण समिति छ.ग.प्रकाश नेताम प्रदेश संयोजक युवा प्रभाग छ.ग.तथा तिरु.प्रेम सिंह श्याम प्रदेशाध्यक्ष गों.ध.सं.संरक्षण समिति म.प्र.,रामलल्लू सिंह नेटी सीधी,चित्रभान सिंह कोरचो जिलाध्यक्ष सीधी,तिरु.राकेश सिंह मरकाम जिलाप्रमुख सिंगरौली  ,तिरु.पप्पू श्याम जिलाध्यक्ष शहडोल. तिरु.रामपाल सराटी जिला संरक्षक शहडोल तिरु.रामलाल श्याम जिलाध्यक्ष अनूपपुर तिरु.देवशरन परस्ते जिलाप्रमुख m.c.b छ.ग. सहित हजारों की संख्या मे समाज के लोग सम्मलित हुए।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।