लव सिंह यादव/अब तक न्याय


फतेहपुर में भक्तिमय माहौल में हुआ माँ दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन

लव सिंह यादव/अब तक न्याय


फतेहपुर, उत्तर प्रदेश: नवरात्रि के समापन के बाद बुधवार को फतेहपुर जिले में माँ दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन बड़े उत्साह और भक्ति के साथ किया गया। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में भक्तिमय माहौल के बीच श्रद्धालुओं ने डीजे, बाजे-गाजे, अबीर-गुलाल और जयकारों के साथ माता की चौकियाँ निकालीं। विसर्जन से पहले प्रतिमाओं को कस्बों और गाँवों में जगह-जगह फेरी के लिए ले जाया गया, जहाँ भक्त नाचते-गाते और जय माता दी के उद्घोष लगाते हुए माता रानी की भक्ति में लीन दिखे। विसर्जन स्थलों पर पहुँचकर श्रद्धालुओं ने माँ दुर्गा की अंतिम पूजा और आरती की। इसके बाद भिटौरा ओमघाट, नौबस्ता घाट और कोतलाघाट पर प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। विसर्जन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता को अंतिम विदाई देने पहुँचे। जयकारों से पूरा माहौल गूँज उठा। जिला प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था के लिए कड़े इंतजाम किए थे, जिससे विसर्जन प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न हुई।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।