शॉर्ट सर्किट से लगी आग में दंपत्ति की दर्दनाक मौत, फतेहपुर में मचा कोहराम
लव सिंह यादव/अब तक न्याय
लव सिंह यादव/अब तक न्याय
बुंदेलखंड राष्ट्र समिति का खखरेरू में संपर्क संवाद अभियान, प्रवीण पांडेय बोले- आने वाली पीढ़ी के लिए कमाई, पढ़ाई, दवाई के यत्न ढूंढने होंगे
लव सिंह यादव/ अब तक न्याय
(फतेहपुर उत्तर प्रदेश):बुंदेलखंड राष्ट्र समिति ने “मेरी माटी, मेरा तीर्थ – मेरा फतेहपुर मैं ही संवारूंगा” संपर्क संवाद अभियान के तहत खखरेरू नगर पंचायत में एक जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पांडेय बुंदेलखंडी ने जोर देकर कहा कि फतेहपुर केवल एक भौगोलिक इकाई नहीं, बल्कि हमारी पहचान, हमारी धरोहर और हमारी आने वाली पीढ़ियों का भविष्य है। उन्होंने कहा, “अपनी माटी, अपने तीर्थ और अपनी विरासत को सहेजने का संकल्प लें। विकास का मॉडल बाहर से नहीं आएगा, इसे हम सबको अपनी धरती से ही गढ़ना होगा।”
प्रवीण पांडेय ने आगे जोर दिया कि बुंदेलखंड राष्ट्र समिति गाँव-गाँव, नगर-नगर पहुँचकर जनता की राय और सुझाव ले रही है, ताकि फतेहपुर के सर्वांगीण विकास की रूपरेखा जनता के साथ मिलकर तैयार की जा सके। उन्होंने 12 ऑक्टूबर को सीपीएस कालेज फतेहपुर में प्रस्तावित विमर्श गोष्ठी में सभी को आमंत्रित किया, जहां क्षेत्र के विकास और चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा होगी।
कार्यक्रम में संगठन महामंत्री यज्ञेश गुप्ता ने भी विस्तृत चर्चा की और फतेहपुर के विकास के लिए आवश्यक कदमों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर खखरेरू नगर पंचायत के अध्यक्ष ज्ञान चंद्र केसरवानी, मंडल अध्यक्ष गया पाल, सभासद, समिति नगर अध्यक्ष कोमल मोदनवाल, शुभम ठाकुर, संदीप मोदनवाल, राम विलास निश्रा, संजय केसरवानी, राजेंद्र प्रजापति, राम कृपाल, नंद राज मिश्रा, कृतार्थ अग्रहरि, मसीर अहमद, रमेश चंद्र पासवान, प्रेम नारायण त्रिवेदी, ओम प्रकाश बाजपेई, राजू गुप्ता समेत कई गणमान्य नागरिक, युवा और महिला शक्ति ने भाग लिया। सभी ने “मेरी माटी, मेरा तीर्थ – मेरा फतेहपुर” अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
प्रवीण पांडेय ने जोर देकर कहा कि आने वाली पीढ़ी के लिए कमाई, पढ़ाई और दवाई के यत्न ढूंढने होंगे। उन्होंने कहा, “यदि हम अपनी माटी को नहीं संवारे तो आने वाले समय में हमारी पहचान और अस्तित्व दोनों खतरे में पड़ जाएंगे। इसलिए हमें मिलकर काम करना होगा और फतेहपुर को एक मॉडल क्षेत्र बनाना होगा।”
यह अभियान बुंदेलखंड की सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक चुनौतियों को दूर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। समिति का उद्देश्य है कि जनता की भागीदारी से ही फतेहपुर का समग्र विकास संभव है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
लव सिंह यादव/अब तक न्याय
आखिर पराड़कर भवन पर ताला क्यों लगाया गया?* दिनांक 27 सितम्बर 2025, वाराणसी।
शहीद ए आज़म भगत सिंह को सादर कोटि कोटि नमन एवं आदरांजलि ।
Leave a Comment: