लखनऊ। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के गौरी बाज़ार निवासी छोटू पुत्र छोटा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि एक परिचित युवक 40 हज़ार रुपए लेकर फरार हो गया है।


40 हज़ार रुपए लेकर फरार हुआ युवक, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर

लखनऊ। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के गौरी बाज़ार निवासी छोटू पुत्र छोटा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि एक परिचित युवक 40 हज़ार रुपए लेकर फरार हो गया है।

प्रार्थी के अनुसार, उसका परिचित छत्रपाल पुत्र सुरजा, जो पथरकटा चौराहा, बावली चौकी, बुद्धेश्वर चौराहे के पास रहता है, बीते दिनों उसके कारोबार में शामिल रहता था। 15 सितंबर को छत्रपाल उसके घर पहुंचा और प्रार्थी के दामाद पंकज से कहा कि छोटू ने 40 हज़ार रुपए मंगाए हैं। इस पर पंकज ने उस पर विश्वास करते हुए पूरे 40 हज़ार रुपए उसे सौंप दिए और कहा कि यह रकम छोटू को दे आओ।

लेकिन, रुपए लेने के बाद छत्रपाल वापस नहीं आया और फरार हो गया। तहरीर में यह भी आरोप है कि छत्रपाल के भाई गुड्डू ने उसे पैसे समेत कहीं छिपा दिया है और दोनों भाई रकम हड़पने की नीयत से बेईमानी कर रहे हैं।

पीड़ित ने बताया कि गुड्डू का मोबाइल नंबर 8081880849 है। मामले की शिकायत सरोजनीनगर थाने में दी गई है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।