नांक 24 सितम्बर 2025 को राजभवन, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत विविध कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों तक जागरूकता, सहयोग एवं सहभागिता को बढ़ावा देना रहा।
आज के कार्यक्रमों में विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं द्वारा निम्नलिखित गतिविधियाँ प्रमुख रूप से सम्पन्न की गईं।
• मातृ सम्मेलन का आयोजन, जिसमें माताओं को शिशु स्वास्थ्य, पोषण एवं शिक्षा संबंधी जानकारी दी गई।
• आंगनबाड़ी केंद्रों का भ्रमण, जहाँ बच्चों की गतिविधियों का अवलोकन कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
• आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिकाओं हेतु कार्यशाला, जिसमें उन्हें समुचित प्रशिक्षण, संसाधनों की जानकारी एवं प्रोत्साहन प्रदान किया गया।
• आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के जन्मदिवस का आयोजन, जिससे बच्चों को आत्मीयता एवं उत्सव का अनुभव प्राप्त हुआ।
• भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय,लखनऊ द्वारा गोद लिए गए ग्राम में विशेष कार्यक्रम, जिसमें ग्रामीणों को स्वास्थ्य, स्वच्छता व शिक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 मांडवी सिंह ने कहा कि भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय न केवल शैक्षिक क्षेत्र में योगदान दे रहा है, बल्कि सामाजिक सरोकारों को भी प्राथमिकता देते हुए सेवा पखवाड़ा जैसे आयोजनों के माध्यम से जन-कल्याण में सक्रिय भागीदारी निभा रहा है।"
वहीं, विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ0 सृष्टि धवन ने बताया कि सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित यह सभी कार्यक्रम विश्वविद्यालय की सामाजिक जिम्मेदारियों की पुष्टि करते हैं और हमें गर्व है कि हम इस राष्ट्रीय पहल का हिस्सा बनकर समाज में सकारात्मक योगदान दे पा रहे हैं।
इस आयोजन में विश्वविद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएँ एवं स्थानीय ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही, जिससे कार्यक्रम सफल एवं प्रभावशाली सिद्ध हुआ। सेवा पखवाड़ा के दौरान विश्वविद्यालय में विभिन्न सामाजिक एवं सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जो समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने और उनकी सेवा करने के लिए समर्पित हैं।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: