पूर्व सैनिकों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए सख्त निर्देश
लव सिंह यादव/अब तक न्याय
जनपद मिर्जापुर से ब्यूरो चीफ/अमित गुप्ता की खास रिपोर्ट
सतेशगढ़, मिर्जापुर | 24 सितम्बर 2025
आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद श्री अरुण सिंह जी ने मिर्जापुर जनपद के सतेशगढ़ स्थित स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज के आश्रम में पहुंचकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री एवं मड़िहान विधायक श्री रमाशंकर सिंह पटेल जी भी उनके साथ उपस्थित रहे।
यह भेंट एक आध्यात्मिक और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक रही, जहां संत समाज और राजनीति का समागम देखने को मिला। स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज ने अतिथियों को स्नेहपूर्वक आशीर्वाद प्रदान किया और राष्ट्र सेवा के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा दी।
श्री अरुण सिंह जी ने कहा, “संत समाज का आशीर्वाद हमारे लिए प्रेरणास्रोत है। स्वामी अड़गड़ानंद जी जैसे महान तपस्वियों के सान्निध्य में आकर आत्मबल एवं ऊर्जा प्राप्त होती है। ऐसे स्थलों का दर्शन कर मन को शांति और नई दिशा मिलती है।”
विधायक रमाशंकर सिंह पटेल जी ने भी आश्रम में पहुंचकर महाराज जी से आशीर्वाद लिया और क्षेत्रीय विकास, सामाजिक समरसता तथा आध्यात्मिक मूल्यों को लेकर संवाद किया। उन्होंने कहा कि “आध्यात्मिक स्थानों का दर्शन जनप्रतिनिधियों के लिए मानसिक शुद्धि और सेवा भावना को मजबूत करने का कार्य करता है।”
आश्रम में स्थानीय संतों, भक्तों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में गर्मजोशी से नेताओं का स्वागत हुआ। कार्यक्रम का समापन स्वामी जी के आशीर्वचन और राष्ट्र कल्याण की कामना के साथ हुआ।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
लव सिंह यादव/अब तक न्याय
जागरूकता अभियान के सातवें दिन पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने हजारो छात्रों को किया सम्बोधित*
Leave a Comment: