लव सिंह यादव/अब तक न्याय


*पूर्व सैनिकों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए सख्त निर्देश*

लव सिंह यादव /अब तक न्याय 

(फतेहपुर/उत्तर प्रदेश): कलेक्ट्रेट के महात्मा गांधी सभागार में मंगलवार को जिला सैनिक बन्धु की बैठक अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) अविनाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पूर्व सैनिकों ने भूमि विवाद, पुलिस सुरक्षा, बैंक ऋण, पेंशन, शिक्षा, स्वास्थ्य और वित्तीय सहायता से जुड़ी 5 शिकायतें दर्ज कीं।  

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल दिनेश कुमार शर्मा (अ.प्रा.) ने पिछली बैठक की शिकायतों के निस्तारण की प्रगति साझा की। नगर पालिका परिषद सदर, बिन्दकी, नगर पंचायत खागा और पुलिस अधिकारियों की अनुपस्थिति पर एडीएम ने नाराजगी जताते हुए स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए।  

एडीएम त्रिपाठी ने अधिकारियों को आईजीआरएस और अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा, "पूर्व सैनिकों की समस्याओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।"  

बैठक में उपजिलाधिकारी सदर, वरिष्ठ कोषाधिकारी, उपायुक्त उद्योग, जिला पूर्ति अधिकारी, एलडीएम, अधिशासी अभियंता सीडी-2, हाइड्रिल सहित कई अधिकारी, सैनिक बन्धु सदस्य, नायब सूबेदार मोहर सिंह, हवलदार परविंदर सिंह (सब एरिया प्रयागराज), पूर्व सैनिक और उनके आश्रित मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।