खनन माफियाओं की खैर नहीं,, चंद घंटे में पकड़े गए छह वाहन, अब तीन मुरूम से लोड मिनी ट्रक जप्त
माफियाओं की खैर नहीं,चंद घंटे में पकड़े गए छह वाहन।
जागरूकता अभियान के सातवें दिन पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने हजारो छात्रों को किया सम्बोधित*
*
*पूर्व सांसद ने मिशन शक्ती के साथ साथ जीएसटी कटौती व एक राष्ट्र एक चुनाव के लाभ को लेकर किया जागरूक*
ड्रोन व चोरी की घटनाओं तथा मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को सशक्त और स्वावलंबी बनाने के मोदी–योगी सरकार के प्रयासों को लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी चन्द्रमणि पाण्डेय ‘सुदामा’ द्वारा चलाए जा रहे निरंतर जागरूकता अभियान के सातवें दिन आज डुहवा मिश्र स्थित श्री निवास श्री भगवान इंटर कॉलेज व रामनाथ राम मनोरथ इंटर कालेज में कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे भाजपा बस्ती के पूर्व सांसद श्री हरीश द्विवेदी ने अपने संबोधन में मोदी–योगी सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से बताते हुए कहा कि – “आजादी से लेकर 2014 तक अधिकतर समय कांग्रेस की सरकारें रहीं, जिनके कार्यकाल में देश आर्थिक और सामरिक दृष्टि से पिछड़ा हुआ था। 2014 से पूर्व भारत की तुलना अक्सर पाकिस्तान से की जाती थी, जबकि आज भारत की तुलना अमेरिका से हो रही है। पहले हम विश्व की अर्थव्यवस्था में 12वें स्थान पर थे, जबकि आज चौथे स्थान पर हैं और सैन्य शक्ति में तीसरे पायदान पर हैं।”
श्री द्विवेदी ने कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं के स्वावलंबन के लिए अनेक योजनाएं लागू कीं और आज देश की बेटियां हर क्षेत्र में परचम लहरा रही हैं। उन्होंने ‘एक राष्ट्र–एक चुनाव’ के फायदे बताते हुए कहा कि इससे समय, धन और संसाधनों की बचत होगी तथा विकास की गति और तेज होगी। उन्होंने हाल ही में जीएसटी दरों में कमी का उल्लेख करते हुए लोगों से स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का भी आह्वान किया।
इस अवसर पर भाजपा नेता चन्द्रमणि पाण्डेय ‘सुदामा’ ने कहा कि – “आज भारत विकासशील से विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेज गति से अग्रसर है। यह तब संभव हुआ है जब जनता ने 2014 में जाति–पंथ से ऊपर उठकर राष्ट्रवादी सोच की भाजपा को चुना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मजबूत सरकार बनाई। यदि हम इसी प्रकार एकजुट रहकर देशहित में कार्य करेंगे, तो न केवल भारत विश्व में नंबर एक बनेगा, बल्कि चोरी और ड्रोन जैसी तमाम समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा।”
कार्यक्रम को क्षेत्राधिकारी हर्रैया तथा थानाध्यक्ष छावनी ने भी संबोधित किया। उन्होंने बच्चों और अभिभावकों से अपील की कि अफवाहों से बचें और सजग रहते हुए सुरक्षा उपायों को अपनाएं। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को सुरक्षा संबंधी उपायों की जानकारी दी और उन्हें आत्मनिर्भर व आत्मरक्षात्मक बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन कात्यायनी उपाध्याय ने किया
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री दीप नारायण मिश्र ने मुख्य अतिथि हरीश द्विवेदी, अभियान संचालक चन्द्रमणि पाण्डेय ‘सुदामा’ तथा सभी गणमान्य अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के संरक्षक शीतला प्रसाद मिश्र,व्यवस्थापक दिवाकर मिश्र, करूणाकर मिश्र, वरिष्ठ शिक्षक नर सिंह नारायन, गजेन्द्र पाण्डेय,अवशेष सिंह,डी के सर व वरिष्ठ शिक्षिका तृप्ती मिश्र,किरन शर्मा आरती सिंह हजारों छात्र–छात्राएं, अभिभावक तथा सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय गणमान्यजन उपस्थित रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल
भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।
माफियाओं की खैर नहीं,चंद घंटे में पकड़े गए छह वाहन।
शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के निरीक्षण हेतु राजस्व अधिकारियों का बनाएं रोस्टर-
रामनगर बाराबंकी। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बलदान पुरवा मजरे मड़ना में एक दर्दनाक घटना हो गई जिसमें एक चौदह वर्षीय बालक की तालाब में डूबने से मौत हो गई।
Leave a Comment: