रामनगर बाराबंकी। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बलदान पुरवा मजरे मड़ना में एक दर्दनाक घटना हो गई जिसमें एक चौदह वर्षीय बालक की तालाब में डूबने से मौत हो गई।


रामनगर बाराबंकी। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बलदान पुरवा मजरे मड़ना में एक दर्दनाक घटना हो गई जिसमें एक चौदह वर्षीय बालक की तालाब में डूबने से मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार विकास पुत्र भाई लाल उम्र करीब चौदह वर्ष अपने साथी के साथ मवेशी को लेकर खेत में चराने गया था। उसी समय पास के ही तालाब में नहाने लगा जिसके बाद वह तालाब से निकल नही पाया। यह देखकर मौके पर दूसरे साथी ने उसे बचाने का प्रयास किया किंतु वह सफल न हो सका जिसके बाद वह दौड़ते हुए गांव वालों को लेकर आया। 

गांव वालों ने उस बालक को तालाब से निकाल कर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर लेकर आए जहां पर उपस्थित डॉक्टर हासिम ने उसे मृत घोषित कर दिया तथा इसकी सूचना रामनगर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक वीरपाल सिंह ने आवश्यक लिखा पढ़ी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है तथा विधिक कार्रवाई की जा रही है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।