राजकुमार वर्मा


 

उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ की सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर प्रधान व सचिव द्वारा जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही है। पंचायत में कराये गये निर्माण कार्यों में जमकर भ्रष्टाचार कर नियमों को ताक पर रख सरकारी धन का दुरपयोग किया है।

मामला विकासखंड अमरिया के ग्राम पंचायत सुस्वार का है जहाँ ग्राम प्रधान ममता देवी और ग्राम विकास अधिकारी राकेश कुमार यादव पर ग्रामीणों ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए बताया की पंचायत में नाली निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। जिसमें सभी मानकों को दरकिनार ग्राम प्रधान निर्माण कार्य में पीला ईंटों एवं नदी की बालू का उपयोग कर कार्य करा रहे है। ग्रामीणों ने यह भी बताया की जब इस संबंध में प्रधान से बात की गई तो उन्होंने सब कुछ नजर अंदाज कर कर दिया। वही मामले में प्रधानपति ने इसे पंचायत में  विपक्ष की साजिश बताया। लेकिन मौके पर वही घटिया निर्माण सामग्री  कार्य में प्रयुक्त करते हुए पाई गई।

इस मामले में जब ग्राम विकास अधिकारी राकेश कुमार यादव से जानकारी लेने की कोशिश की, तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।