लखनऊ। राजधानी लखनऊ के किसान पथ पर शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। सामने से आ रही तेज रफ्तार बस और कार की टक्कर में कई लोग घायल हो गए।


किसान पथ पर बस और कार में जोरदार टक्कर, बच्ची गंभीर रूप से घायल

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के किसान पथ पर शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। सामने से आ रही तेज रफ्तार बस और कार की टक्कर में कई लोग घायल हो गए। हादसे में एक सात वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, नरेंद्र खत्री पुत्र बीरा खत्री निवासी रमेश बिल्डिंग ए गोपाल रेंड्री, शांति भिंडी, वोरपुर बैंगलुरु, अपनी कार (संख्या KA03AM8047) से नेपाल से बैंगलुरु जा रहे थे। किसान पथ पर अचानक सामने से आ रही बस (संख्या UP32PN6195) के चालक ने लापरवाही से गाड़ी को गलत दिशा में मोड़ दिया। इससे बस और कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई।

हादसे में कार सवार नरेंद्र खत्री समेत सभी लोग घायल हो गए। वहीं, उनके साथ मौजूद 7 वर्षीय पूनम को गंभीर चोटें आई हैं। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

पीड़ित ने थाना बिजनौर में तहरीर देकर बस चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है।

✍️ रिपोर्टर – युवराज गौतम, लखनऊ

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।