बंथरा थाना क्षेत्र के खुर्रमपुर स्थित नगवा नाले के पास देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई।


युवराज गौतम रिपोर्टर लखनऊ 

बंथरा में सड़क हादसा: बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत, तीन घायल

लखनऊ। बंथरा थाना क्षेत्र के खुर्रमपुर स्थित नगवा नाले के पास देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, काकोरी के बेहटा गांव निवासी अमरपाल (21 वर्ष) बाइक से जा रहे थे, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में अमरपाल की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार अशोक कुमार (45), उनकी पत्नी सुमन (38) और बेटी सलोनी (15), निवासी सैदपुर महरी (दुबग्गा) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सूत्रों के अनुसार, अशोक और सुमन को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि बेटी सलोनी की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है।

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।