कृष्णानगर थाना क्षेत्र के स्नेहनगर आलमबाग में चोरी की घटना सामने आई है।


युवराज गौतम रिपोर्टर लखनऊ 

आलमबाग निवासी के घर से जेवरात चोरी, दोस्त पर लगा आरोप

लखनऊ। कृष्णानगर थाना क्षेत्र के स्नेहनगर आलमबाग में चोरी की घटना सामने आई है। पीड़ित आदर्श कुमार पुत्र यमुना प्रसाद ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 14 सितंबर 2025 को वह अपने पैतृक गांव अमेठी गए थे। घर का ताला बंद कर वह मां के साथ बाहर गए थे।

23 सितंबर को लौटने पर जब उनकी मां ने अलमारी चेक की तो उसमें रखा जेवरात गायब मिला। आश्चर्य की बात यह रही कि घर के सारे ताले वैसे ही बंद मिले जैसे वह छोड़कर गए थे। न तो ताले टूटे थे और न ही घर का कोई सामान अस्त-व्यस्त मिला।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि घर जाते समय उन्होंने अपने घर की चाबी अपने दोस्त सौरभ मेहता को दी थी। उन्हें शक है कि उसी ने अलमारी से जेवरात चोरी किए हैं।

इस मामले में थाना प्रभारी कृष्णानगर ने बताया कि “पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक को सौंपी गई है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।”

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।