शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के निरीक्षण हेतु राजस्व अधिकारियों का बनाएं रोस्टर-


शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के निरीक्षण हेतु राजस्व अधिकारियों का बनाएं रोस्टर-आयुक्त

===

शहडोल 24 सितम्बर 2025-आयुक्त शहडोल संभाग नें निर्देश दिए हैं कि शासकीय जमीनों पर किए गए अतिक्रमणों का भौतिक सत्यापन करके वेदखली की कार्यवाही की जाए। उन्होंने इस कार्य के लिए राजस्व अधिकारियों का रोस्टर बनाकर डियूटी लगानें के निर्देश दिए। आयुक्त ने कहा कि कलेक्टर स्वयं भी कुछ स्थानों का निरीक्षण करें। इस अवसर पर उन्होने ई-एचआरएमएस अंतर्गत राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की प्रोफाईल तैयार करने तथा ई-ऑफिस का प्रभावी क्रियान्वयन करनें के निर्देश दिए।  आई गॉट पोर्टल के माध्यम से लोक सेवकों के ऑनलाइन प्रशिक्षण की मॉनीटरिंग के निर्देश कलेक्टरों को दिए। उन्होने कहा कि सेवा निवृत्त कर्मचारियों के लंबित स्वत्वों के भुगतान की समीक्षा की जाए तथा विभिन्न कारणों से लंबित भुगतान का निराकरण कर भुगतान की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। बैठक में कलेक्टर शहडोल डॉ. केदार सिंह, कलेक्टर अनूपपुर श्री हर्षल पंचोली तथा कलेक्टर उमरिया श्री धरणेन्द्र जैन द्वारा प्रगति से अवगत कराया गया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।