पिंक बूथ/महिला सुरक्षा केंद्र/एंटी रोमियो टीम थाना रूधौली के द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं को किया गया जागरूक


बस्ती 23.09.2025 म0उ0नि0 सरोज माला प्रभारी पिंक बूथ सर्किल रूधौली, उ0नि0 एजाज अहमद, का0 अंकित राय, म0कां0 पूनम यादव,म0कां0 रीना गोंड,म0कां0 मनभावती के द्वारा उत्तर प्रदेश में महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं के सुरक्षा के दृष्टिगत चल रहे अभियान मिशन शक्ति 5.0 के तहत थाना क्षेत्र के 02 स्कूलों  दिलेश्वरी इंटर कालेज, महेश प्रताप इंटर कॉलेज कस्बा रुधौली में महिलाओं तथा बालिकाओं की उपस्थिति में नारी सुरक्षा,नारी सम्मान,नारी सशक्तिकरण संबंधित बातों के बारे बताते हुए कार्यक्रम के अंतर्गत कानून की जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत किए गए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे -1090 - वीमेन पावर लाइन

1076-मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

1098– चाइल्ड हेल्पलाइन

181– महिला हेल्पलाइन

112–पुलिस आपातकालीन सेवा

102 –स्वास्थ्य सेवा

108– एंबुलेंस सेवा

साइबर हेल्पलाइन नंबर - 1930

साइबर हेल्प वेबसाइट –www.cybercrime.gov.in 

 थाने का CUG 9454403113

के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया गया और महिलाओं से संबंधित हो रहे विभिन्न अपराधों के विरुद्ध आवाज उठाने हेतु अपील की गई तथा थाना क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर एंटी रोमियो चेकिंग की गई संदिग्ध व्यक्तियों को चेक किया गया व 02 मनचलों से माफीनामा भरवाकर हिदायत देकर छोड़ा गया। भविष्य में इस प्रकार के कृत्य की पुर्नवृत्ति न होने कि हिदायत दिया गया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।