कानपुर क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी! ग्रीन पार्क स्टेडियम में होने जा रहे बहुप्रतीक्षित क्रिकेट मैच के टिकटों की बिक्री
मंगलवार शाम 5:00 बजे से शुरू हो जाएगी।
पूजन समिति की इनामी योजना भी नि:शुल्क करने का आग्रह*
शिवरीनारायण। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव- 2025 के पश्चात प्रथम होली त्योहार पर नगर पंचायत शिवरीनारायण के अध्यक्ष राहुल थवाईत के कुशल नेतृत्व में विश्व प्रसिद्ध वृंदावन-होली की तर्ज पर छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक, धार्मिक, आध्यात्मिक ,व्यापारिक नगरी माता शबरी- जन्मभूमि शिवरीनारायण में नगर पंचायत कार्यालय के सामने मेला मैदान में भव्य होलिका दहन महोत्सव का आयोजन नगर पंचायत परिषद शिवरीनारायण द्वारा किया गया। जिसमें देश के विभिन्न प्रदेशों सहित विदेश के विशिष्ट जन आमंत्रित किए गए। जिसकी सर्वत्र प्रशंसा हुई।
अब छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा माघी पूर्णिमा मेला- शिवरीनारायण की तर्ज पर इस शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर यहां 10 दिवसीय नवरात्रि-दशहरा मेला का आयोजन भी नपं. राहुल थवाईत नेतृत्व में नगर पंचायत परिषद शिवरीनारायण द्वारा किया जा रहा है। नगर पंचायत शिवरीनारायण के पूर्व अध्यक्ष डॉ. शांति कुमार कैवर्त्य ने राहुल थवाईत की शुरुआती कार्यकाल के इन दोनों आयोजनों को बड़ा ऐतिहासिक व अभूतपूर्व बताते हुए इस नवरात्रि दशहरा मेले में सुरक्षा व अन्य आवश्यक व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष, जांजगीर चांपा जिले के कलेक्टर-पुलिस अधीक्षक, सचिव नगरी प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय रायपुर तथा राज्यपाल छत्तीसगढ़ शासन को चिट्ठी लिखकर बीते माघ पूर्णिमा मेला शिवरीनारायण में घटित एक युवक की जघन्य हत्याकांड का हवाला देते हुए ऐसी घटनाओं व अन्य अप्रिय वारदातों को रोकने इस नवरात्रि दशहरा मेले में पर्याप्त व बेहतर सुरक्षा व्यवस्था किए जाने तथा मेला स्थल पर चप्पे चप्पे पुलिस बल तैनात किए जाने की मांग की है।
नवरात्रि दशहरा मेले को लेकर विगत दिवस जांजगीर के एसडीएम सुब्रत प्रधान ने नगर पंचायत परिषद शिवरीनारायण सभागार में मेले की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक ली। जांजगीर चांपा जिला कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने भी 18 सितंबर 2025 को मेले की तैयारी का जायजा ली और दुर्गा पंडाल व मेला मैदान का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उनके साथ एसडीएम जांजगीर सहित नगर पंचायत अध्यक्ष और जनप्रतिनिधि भी साथ थे।
माघ पूर्णिमा मेले के दौरान शिवरीनारायण महोत्सव शुभारंभ अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के मान. उपमुख्यमंत्री अरुण साव जी ( मंत्री,नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ) ने नगर विकास संबंधी नपं. अध्यक्ष राहुल थवाईत की मांग पर इस महोत्सव के पवित्र मंच से अपने उद्बोधन में कहा कि इस धार्मिक नगरी की विकास के लिए पैसों की कमी नहीं होंगी। इसी का हवाला देते हुए नगर पंचायत शिवरीनारायण के पूर्व अध्यक्ष डॉ.शांति कुमार कैवर्त्य ने इस नवरात्रि-दशहरा मेले की बेहतर व्यवस्था हेतु शासन से राशि आवंटित कराने का आग्रह राहुल थवाईत से की है साथ ही मेले अवधि तक मेले में लगने वाले दुकानों/ व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से बगैर शुल्क जमीन आवंटित कराने तथा श्री दुर्गा पूजा उत्सव समिति के द्वारा दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर की तर्ज पर बनाए जा रहे विशाल डोम-पंडाल व दुर्गा महोत्सव आयोजन के लिए लगभग एक करोड़ रुपए की प्रावधानित बजट राशि हेतु भी शासन से धनराशि की मांग करने की अपेक्षा की है। इससे निश्चित ही समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए लाखों रूपए राशि की घोषित " इनामी लकी ड्रॉ योजना " के प्रति जनमानस में आकर्षण बढ़ेगी। डॉ.कैवर्त्य ने इस इनामी योजना में सहभागिता के लिए निर्धारित चंदा/ सहयोग राशि की अनिवार्यता न कर जनमानस से उनकी श्रद्धा व स्वेच्छानुसार ही चंदा/ सहयोग राशि लिए जाने समिति से आग्रह किया है। ताकि इस योजना में अधिक से अधिक लोगों को भाग लेने का सुनहरा अवसर प्राप्त हो। श्री दुर्गा पूजा उत्सव समिति द्वारा दुर्गा महोत्सव के पावन अवसर पर इनामी सामग्रियां संबंधी आकर्षक फ्लैक्सी लगाई गई है और लोगों को प्रचार-प्रसार की पंपलेट आदि भी बांटी जा रही है जिसमें न तो प्रकाशक, मुद्रक का नाम है और न ही समिति के किसी भी पदाधिकारी का नाम/ संपर्क नंबर उल्लेखित है और न ही ऐसा कोई संस्था /व्यक्ति/ स्थल का नाम-पता उल्लेखित है, जहां से लोग इस महती इनामी योजना में भाग लेने हेतु संपर्क स्थापित कर सके। इन विसंगतियों या त्रुटियों को मद्देनजर रखते हुए इन प्रचार सामग्रियों में प्रकाशक, मुद्रक, सहित आयोजक समिति/ पदाधिकारियों के नाम सहित इनामी योजना हेतु संपर्क स्थलों /प्रतिष्ठानों का नाम, पता, मोबाइल/ फोन नंबर, इनामी कूपन में चंदा राशि लेने वाले का पदनाम-हस्ताक्षर व स्पष्ट नाम आदि उल्लेखित सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल
भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।
मंगलवार शाम 5:00 बजे से शुरू हो जाएगी।
मंगलवार शाम 5:00 बजे से शुरू हो जाएगी।
अयोध्या पुलिस का बड़ा खुलासा – अन्तरजनपदीय चोरी गैंग का भंडाफोड़, 24 ई-रिक्शा बैटरियां बरामद
Leave a Comment: