Weather Updates: उत्तराखंड और हिमाचल में जमकर बारिश हो रही है। यूपी के कई जिलों में बारिश का अनुमान है। दिल्ली-एनसीआर के लोग उमसभरी गर्मी से परेशान हैं। जानिए अगले दो दिन कहां-कहां बारिस होगी?


Weather Updates: देश के उत्तरी हिस्सों में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड और हिमाचल के कई जिलों में बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक इन राज्यों में बारिश का दौर जारी रहेगा। दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इसके चलते उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। 

शनिवार और रविवार को बारिश का अलर्ट

राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में शुक्रवार को काले बादल छाए रहेंगे। जहां अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27.5 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। शनिवार और रविवार को दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने का अनुमान है।

यूपी के कई जिलों में बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मानसून अपने चरम पर है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लखनऊ, बाराबंकी, गोरखपुर और बहराइच जैसे शहरों में तापमान 30 डिग्री से नीचे लुढ़क गया है। पश्चिमी यूपी में भी अगले दो दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों ने 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी दी है।

बिहार के इन जिलों में होगी बारिश

बिहार में मानसून ने जोर पकड़ लिया है। बांका, भागलपुर, पूर्णिया और कटिहार जैसे जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने शनिवार (9 अगस्त) तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसके कारण बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं। तापमान 30-34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, लेकिन उच्च आर्द्रता (70-80%) के कारण उमस भरी गर्मी परेशान कर सकती है।

हरियाणा में बूंदाबांदी के आसार

हरियाणा के कई हिस्सों में शनिवार और रविवार को हल्की बारिश की संभावना है। हरियाणा के मानेसर, झज्जर, रेवारी और नूंह जैसे क्षेत्रों में 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाओं के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। तापमान 32-35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी भी देखी जा सकती है।

उत्तराखंड और हिमाचल में लैंडस्लाइड का खतरा

उत्तराखंड और हिमाचल में जमकर बारिश हो रही है। उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के चलते लैंडस्लाइंडिंग का खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड और हिमाचल के अगले 48 घंटों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।