नितिन गडकरी ने दिल्ली के हैदराबाद हाउस का किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि दुबई के किंग दिल्ली के दौरे पर आए हुए थे। उनके सम्मान में भोज का आयोजन किया गया था।नागपुर: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दुबई के राजा के साथ एक भोज के दौरान हुई बातचीत का किस्सा सुनाया और कहा कि एक बार दिल्ली के है


नागपुर: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दुबई के राजा के साथ एक भोज के दौरान हुई बातचीत का किस्सा सुनाया और कहा कि एक बार दिल्ली के हैदराबाद हाउस में भोज के दौरान दुबई के राजा ने पीएम मोदी ने कहा था-एक्सपोर्ट नितिन गडकरी फार 6 मंथ इन दुबई। यह कहते ही पूरा सभागार हंसी से गूंजने लगा। नागपुर में Al Ibrahim Education society के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ये बात कही

नॉलेज के साथ काम कैसे करना है यह समझने की जरूरत

गडकरी ने कहा कि यह समझना होगा की नॉलेज के साथ काम कैसे करना होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा  बहुत जरूरी है, जब वो MLA थे, तो उस समय सभी MLA को शिक्षण संस्था दी जा रही थी, जब उन्हें इंजीनियरिंग कॉलेज दिया गया तो उन्होंने अपने नाम का इंजीनियरिंग कॉलेज अंजुमन इस्लाम को दिया। वहां से 8 से 10 हजार लड़के-लड़कियां इंजीनियर बने हैं। गडकरी ने कहा कि आप  लोगों के लिए काफी ज्यादा जरूरत है, नॉलेज हासिल करोगे तो जीवन में यश मिलेगा। किसी को मंदिर में जाना है, मस्जिद में जाना, सौ बार नमाज पढ़ो, पर अंग्रेजी नहीं आएगी, मैथमेटिक्स नहीं आएगा, साइंस नहीं आएगा, एडमिनिस्ट्रेशन नहीं समझोगे, एंटरप्रेन्योरशिप नहीं समझोगे ,तो कैसे करोगे? इसलिए एजुकेशन इज इंपॉर्टेंट।

 

 


बैकवार्डनेस बिकम ए पॉलिटिकल इंटरेस्ट

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आगे कहा कि ऐसे लोगों को हम विशेष रूप से याद करते हैं, जिनका किया हुआ रिसर्च, जिनका किया काम हम कभी भूल नहीं सकते। उन्होंने कहा कि अक्सर यह कहना कि हम पिछड़े हैं, हम पिछड़े हैं,... बैकवार्डनेस बिकम ए पॉलिटिकल इंटरेस्ट। हर आदमी यही प्रूफ करता है कि हम पिछड़े हुए हैं। मैं ब्राह्मण हूं, यहां पर ब्राह्मण की ज्यादा चलती नहीं है।उत्तर प्रदेश, बिहार में ब्राह्मणों का ज्यादा महत्व है, दुबे, मिश्रा सब लठबाज हैं। उनका राजनीति पर बहुत ज्यादा दबदबा है। गडकरी ने कहा कि एक बार वो यूपी गये थे, तो वो सभी लोग आए और उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के बाद कोई हमारा दमदार नेता तो गडकरी है। गडकरी ने पूछा कि कैसे? तो उन्होंने कहा कि आप ब्राह्मण हो, तब गडकरी ने कहा कि वो जात-पात नहीं मानते।

दुबई के किंग का सुनाया किस्सा

इसी क्रम में नितिन गडकरी ने दिल्ली के हैदराबाद हाउस का किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि दुबई के किंग दिल्ली के दौरे पर आए हुए थे। उनके सम्मान में भोज का आयोजन किया गया था। गडकरी ने कहा कि प्रधानमंत्री, वो खुद और दुबई के राजा  हैदराबाद हाउस में खाना खा रहे थे। दुबई के राजा ने कहा कि मोदी जी UAE को एक फेवर कीजिए। तो मोदी जी ने कहा कि क्या चाहिए, तो उन्होंने कहा कि एक्सपोर्ट नितिन गडकरी फार 6 मंथ इन दुबई। यह बोलते ही सब हंसने लगे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।