गुर बाबा को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। धर्मांतरण के लिए छांगुर ने मैदान में 3000 अनुयायी उतारे थे। ये लोग हिंदू बनकर लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाते थे।


उत्तर प्रदेश: अवैध धर्मांतरण के आरोपी जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। छांगुर बाबा का ISI कनेक्शन सामने आया है। उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधी दस्ता (UP ATS) की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि छांगुर बड़े पैमाने पर देश में धर्मांतरण करवाने के लिए काम कर रहा था। इसके लिए उसने अनुयायियों की पूरी फौज उतार दी थी।

 

3000 अनुयायियों की फौज

धर्मांतरण के लिए छांगुर बाबा ने मैदान में 3000 अनुयायी उतारे थे। गिरोह का जाल यूपी, बंगाल, तमिलनाडु, कर्नाटक और महाराष्ट्र में फैला था। ये लोग हिंदू बनकर लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाते थे।

बेटे महबूब को बनाया था लीडर

छांगुर पूरे देश में मुस्लिम आबादी को बढ़ाने के मिशन पर काम कर रहा था। छांगुर ने बेटे महबूब को पूरे अभियान का लीडर बनाया था और उसे जिम्मेदारी सौंपी थी कि मुहिम पर नजर रखे और इसको आगे बढ़ाए।

जानकारी इकट्ठा करने वाली टीम

छांगुर ने अपने बेटे महबूब के साथ धर्म परिवर्तन करने वाले नवीन को लगाया था, जो तकनीकी सहयोग करता था। छांगुर को हिंदू युवतियों के बारे में रिपोर्ट देने के लिए एक टीम काम कर रही थी, जो आम आदमी की तरह घूमकर जानकारी जुटाते थे और फिर छांगुर को पूरी डिटेल देते थे।

देश की डेमोग्राफी बिगाड़ने की साजिश

इसके बाद जिलों में काम पर अनुयायियों को छांगुर लगाता था। नेपाल में बैठकर छांगुर का गिरोह ISI के भी संपर्क में था, ताकि देश की डेमोग्राफी खराब की जा सके।

बता दें कि छांगुर 16 जुलाई तक एटीएस की कस्टडी में है। उससे रोज पूछताछ हो रही है, जिसमें कई बड़े खुलासे भी हो रहे हैं। माना जा रहा है कि उसे आगे भी कस्टडी में रखा जा सकता है। ईडी भी मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में उस पर शिकंजा कस रही है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।