गाल एसटीएफ ने मुर्शिदाबाद हिंसा से जुड़े 8 लोगों को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। ये सभी दंगाई मजदूर के भेष में छिपे हुए थे


पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में हुई हिंसा के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले से 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, पकड़े गए लोग मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा में शामिल थे। बता दें कि इस हिंसा का संबंध वक्फ संशोधन अधिनियम को लेकर हुए बवाल से है। गिरफ्तार लोगों में जियाउल हक के दो बेटे भी शामिल हैं। जियाउल हक मुर्शिदाबाद के जफराबाद में एक व्यक्ति और उसके बेटे की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी है।

मजदूर बन कर काम कर रहे थे दंगाई

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, पकड़े गए ये सभी आठ आरोपी ओडिशा के बनहरपाली थाना क्षेत्र में मजदूरी का काम कर रहे थे। ईद के बाद वे मुर्शिदाबाद गए थे, जहाँ उन्होंने वक्फ अधिनियम को लेकर हुए हिंसक प्रदर्शन में भाग लिया। इसके बाद वे वापस झारसुगुड़ा लौट आए और मजदूर बन कर काम करने लगे।

कुल 8 लोगों की गिरफ्तारी हुई

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, मुर्शिदाबाद जिले में समसेरगंज में पिता पुत्र की हत्या के मामले में जांच के लिए पश्चिम बंगाल एसटीएफ की टीम ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में आई थी। यहां अन्य अधिकारियों की सहायता से विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी के बाद दो व्यक्तियों-सफाउल हक और बानी इसराइल को हिरासत में लिया। इनके पास से एक पिस्तौल मिली है।

पुलिस ने इस छापेमारी के बाद बानी इसराइल और सेफाउल हक के अलावा, मुर्शिदाबाद के रहने वाले 6 अन्य लोगों की भी पहचान की। इसके बाद बंगाल एसटीएफ और झारसुगुड़ा पुलिस की टीम ने इन लोगों को बंधबहाल इलाके से हिरासत में लिया। पकड़े गए ये 6 लोग कथित तौर पर मुर्शिदाबाद हिंसा की घटना में शामिल हैं। इनके नाम बाबुल, अब्दुल खालिक, सबा करीम, रोनी, मनारुल अजफरुल हैं। (रिपोर्ट: शुभम कुमार)

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।