26 January Desh Bhakti Shayari 2025: गणतंत्र दिवस के मौके पर देशभक्ति का जज्बा बढ़ाने के लिए हम यहां कुछ बेहतरीन शायरियां लगाए हैं। इन्हें आप अपने दोस्तों और करीबियों संग साझा कर देशप्रेम की भावना जगा सकते हैं।
Republic Day 2025 par Desh Bhakti Shayari:भारत और भारतवासी आज 76वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। 26 जनवरी का यह दिन देश के लिए गौरव और सम्मान का दिन होता है। इसी दिन साल 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ था और देश गणराज्य लोकतांत्रिक बना था। यही वजह है कि 1950 से लेकर आज तक, हम 26 जनवरी के दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मना रहे हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर देशभर में विभिन्न आयोजन होते हैं, लेकिन दिल्ली का कर्तव्य पथ (पूर्व में राजपथ) पर होने वाली भव्य परेड सबसे खास होती है। इस परेड में भारतीय सैन्य शक्ति, सांस्कृतिक विविधता और आत्मनिर्भरता का अद्भुत संगम देखने को मिलता है, जो हर भारतीय के दिल में देशभक्ति की लहर और जोश भर देता है।
रिपब्लिक डे शायरी (Republic Day Shayari 2025)
1. हम भारत के वीर सपूतों की कीमत जानते हैं। हर दिल में तिरंगा सजा देते हैं।।
2. भारत को अपनी पहचान बना लिया है, हम सुख-दुख में अपनों के साथ को ताकत बना लिया है। गणतंत्र दिवस पर भी हम सब हैं साथ-साथ दुनिया को यही संदेश दिया है।।
3. तिरंगे के रंगों में बसी है हमारी जान, गणतंत्र दिवस पर हमारा दिल करता है सम्मान। सजते हैं यहां दिलों में अहिंसा के विचार हम सबका है भारत, हर दिल में है सिर्फ प्यार।।
4. गणतंत्र की शक्ति से बढ़ा है हमारा गर्व, एकता ही है हमारे देश की शान भारत का तिरंगा है हर दिल की पहचान।।
5. तिरंगे की शान को सलाम है, स्वतंत्रता के प्रहरी को सलाह है। हर एक भारतीय के दिल में जोश है, उस जोश को हमारा सलाम है, सलाम है।।
26 जनवरी पर देशभक्ति शायरी (26 January Desh Bhakti Shayari)
6. देश है हमारा ऐसा जिस छोड़ने पर दिल कतराए रिश्ता हमारा ऐसा जिसे तोड़कर दिल पछताए। दिल हमारा एक है और एक ही जान हिंदुस्तान से प्यारा नहीं कोई, यही है हमारी शान
7. गणतंत्र दिवस के मौके पर आइए करें उन्हें सलाम जिन्होंने दिखाया हमें यह मुकाम, खुशनसीब होता है वो जो आता है देश के काम।।
8. देश के लिए जोश न होने देंगे कम, जब भी पड़ी जरूरत लुटा देंगे जान हम। क्योंकि, भारत है हमारा घर और इसपर आंच नहीं आने देंगे हम।।
9. हमारे देश का संविधान हर किसी को देता है अधिकार का मान इस दिन को बनाएं खास बैठकर अपने परिवार के पास।।
10. हर भारतीय के दिल में गणतंत्र दिवस के लिए सम्मान रहे हमेशा देश के लिए दिल में प्यार रहे, अपनी जिम्मेदारियां ध्यान रहे देश का झंडा हमेशा ऊंचा रहे।।
गणतंत्र दिवस पर शायरी (Gantantra Diwas par Shayari)
11. देश के सम्मान में जिसका नहीं खौला खून वह खून नहीं, वह पानी। देश के काम न आए जिसकी जवानी बेकार है उसकी कहानी
12. गणतंत्र दिवस की खुशी में हम चुनेंगे एक नई राह भारत के हर कोने में पहुंचाएंगे प्यार का संदेश, यही है हमारी आखिरी चाह।।
13. गणतंत्र दिवस का है यह पर्व, हर दिल में है जोश भारत की यह धरती, इसके लिए कुर्बान है हमारा सबकुछ
14. गूंज रहा है दुनिया में हिंदुस्तान का नारा चांद पर लहरा रहा है तिरंगा हमारा।।
15. आन देश की हम संतान हैं देश की।
Advertisement
देश के लिए कुर्बान सबकुछ दुनिया में चाहे हो जाए कुछ।।
16. सत्यमेव जयते का संदेश है देश को लेकर आगे जाना है। यही है देश की आन-बान और शान हमें करना है अपने तिरंगे का सम्मान।।
17. गणतंत्र दिवस पर वचन लें, भारत को ऊंचाईयों पर ले जाएंगे। हमें हैं एक, हर दिल में उम्मीद, गणतंत्र हमारा है और इसे हमेशा संजोएंगे।।
18.गणतंत्र दिवस की बधाई हो, हम सबका दिल देश के साथ हो। संविधान की राह पर चलें हम सब, हर कदम में हो देश की शान का गौरव।
हैप्पी रिपलब्क डे 2025
19. देश की आन-बान शान है तिरंगा, हजारों-लाखों का बलिदान है तिरंगा। इसका नहीं छोड़ेंगे साथ, चाहे कुछ भी हो जाए बात।।
20. वीरों ने खून बहाया था, तभी तिरंगा लहराया था। शहीदों को नमन करते हैं हम, उनके बलिदान को कभी नहीं भूलेंगे हम।।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, InstagramTwitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Republic Day Shayari in hindi: "गणतंत्र दिवस की स्पीच में शायरी का समावेश करें और अपनी बातों में आत्मीयता और देशप्रेम का रंग भरें.पढ़ें 5 शानदार शायरी, जो आपके भाषण को यादगार बना देंगी."
गणतंत्र दिवस हमारे देश के लिए महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक अवसर है, जिस 26 जनवरी को सेलिब्रेट किया जाता है। इस खास मौके पर स्कूल से लेकर कॉलेज और ऑफिस में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम खासतौर से स्पीच का आयोजन किया जाता है।
Leave a Comment: