बढ़नी ठंड और ठिठुरन के बीच आज तहसील अमरिया मे कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार (गन्ना विकास एवं चीनी मिल) द्वारा असहाय गरीबों बुजुर्गों एवं दिव्यांगों को कंबल वितरित किए गए।
आज तहसील अमरिया प्रांगण में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार (गन्ना विकास एवं चीनी मिल)द्वारा कंबल वितरित किए गए। अपने संबोधन में राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार विपक्षियों पर हमलावर दिखे। उन्होंने कहा कि योगी मोदी की डबल इंजन सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के हित के लिए काम कर रही हैऔर सबका साथ सबका विकास हमारी सरकार का मुख्य उद्देश्य है। कार्यक्रम में अमरिया उपजिलाधिकारी मयंक गोस्वामी तहसीलदार आरआर रमन
नायाब तहसीलदार रमेश चंद्र ब्लॉक प्रमुख श्याम सिंह उर्फ निशांत सिंह भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मानसिंह मंडल अध्यक्ष अमरिया प्रमोद कश्यप मंडल उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता ग्राम प्रधान धुंधरी इंद्रपाल ग्राम प्रधान बलिया बलविंदर सिंह उर्फ प्रिंस, रोहिल अहमद,परवेज मलिक एवं भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय पुलिस बल भी मौजूद रहे।
(राजकुमार वर्मा )
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: