- भगवान की पूजा अर्चना कर डीएम एसपी ने चखा प्रसाद


( राघवेंद्र सिंह ) जनपद औरैया

औरैया। शहर के देवकली चौकी के समीप स्थित राम जानकी मंदिर पर शनिवार को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक अधीनस्थों के साथ पहुंचे और उन्होंने मंदिर के आसपास की भूमि का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर का जीर्णोद्धार कराए जाने की भी बात कही।

शनिवार को जिलाधिकारी डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर, नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका रामआसरे कमल के अलावा क्षेत्रीय लेखपाल भी राम जानकी मंदिर पर पहुंचे और उन्होंने वहां पर पड़ी भूमि का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मंदिर में भगवान के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। वहीं उन्होंने कहा कि मंदिर का अति शीघ्र जीर्णोद्धार कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि बैठक में इस बात पर चर्चा की जाएगी और जल्द ही इस मंदिर का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। वहीं उन्होंने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी से कहा कि यहां पर साफ सफाई की व्यवस्था कराई जाए। उन्होंने क्षेत्रीय लेखपाल से बात की और कहा की भूमि के रकवे को पूरी तरह से चिन्हित किया जाए। जिलाधिकारी ने बताया कि यही पास में एक पार्क का भी निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा यहां पर वाहन पार्किंग भी बनाई जाएगी। वहीं मंदिर की सेवादार सावित्री देवी ने जिलाधिकारी से मंदिर का जीर्णोद्धार कराए जाने की बात रखी। उन्होंने आस्वस्त किया कि वह जल्द ही बैठक करते हुए इस मंदिर पर कार्य प्रारंभ कराएंगे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।