आन्दोलन के तीन मांह बीतने भी शासन प्रशासन द्वारा पीडितो की सुनवाई नहीं हो रही है।


 

 रविवार को राहुल नगर मजदूर बस्ती मे भाकपा माले द्वारा चलाए जा रहे आन्दोलन का 100दिन पूरा होने के बाद भी क्षेत्र को बचाने के प्रति निरंकुश दिखाई दे रही है _देवाशीष राय।
आज भूख हड़ताल मे सैरुन्निशा,ममता, सुनेरी देवी, सबिता, रीता देवी बैठी है। अनशन स्थल पर सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले जिला सचिव कॉमरेड देवाशीष राय ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा बार बार आंदोलनकारियों के साथ वादाखिलाफी कर रही है। ठीक चुनाव के दौरान बहुत सारे विकास के पिटारा खोल दिए जाते रहे मगर चुनाव समाप्त होते ही जनता की विनाश का योजना पर काम शुरु कर दिया जाता है, इसी का नमूना ट्रांस शारदा क्षेत्र को नदी कटान के जरिए उजड़ने की साजिश से समझा जा सकता है। क्या जनता केवल कठपुतली बन कर सरकार की इशारे पर नाचती रहेगी कि जिंदा रहने की संवैधानिक अधिकार पाने के लिए अधिकार छिनने वालों के खिलाफ संघर्ष का रास्ता  अपनाएगी भी। क्योंकि बिना आंदोलन के आज तक किसी ने कुछ नहीं दिया । अंग्रेजों से देश को आजाद करने के लिए आन्दोलन करना पड़ा था अनगिनत कुर्बानियां देना पड़ा था। आज हमे जिंदा रहने की आजादी चाहिए, और इसके लिए संघर्ष करना होगा। जो आज सौ दिनों से राहुल नगर मजदूर बस्ती मे चल रहा है। इस आंदोलन को मजबूत करने के लिए आगामी 24,25 जनवरी को पूरनपुर तहसील मुख्यालय पर विशाल सामूहिक भूख हड़ताल शुरू करने की तैयारी कर चुके है। सभी क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी करने की अपील करते हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।