फतेहपुर जनपद फतेहपुर अजतपुर की अडार पट्टीशाह थाना सुल्तानपुर घोष थाना निवासी प्रार्थी कृष्णा पुत्र स्व रामनारायण का कहना है कि 14/12/2024 दिन शनिवार को दोपहर के करीब प्रार्थी अपने लड़के को अपने घर से लेकर फतेहपुर ईलाज के लिए लेकर आया था प्रार्थी के पुत्र आशाराम की दिमाकी हालत ठीक नहीं रहती उसी के ईलाज के लिए फतेहपुर आया हुआ था कि प्रार्थी स्टेशन रोड पर तकिया तले मस्जिद के पास अपने दिमाकी कमजोर लड़के के साथ खड़ा था कि तभी प्रार्थी को पेशाब लगी तो प्रार्थी अपने पुत्र आशाराम को वही खड़ा करके बगल की रोड में पेशाब करने लगा इतने में ही दिमाग से कमजोर लड़का आशाराम कहीं चला गया जो अभी तक नहीं मिला प्रार्थी ने लगभग जानकारी की सभी जगहों पर अपने पुत्र आशाराम की खोज की पर अभी तक कोई पता नहीं चला प्रार्थी के लड़के का रंग सावला कद 5.5 फुट करीब है
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: