पुजारी की घिनौनी करतूत: मंदिर में ले जाकर मासूम संग की अश्लील हरकतें, रोने की आवाज सुन लोगों ने आरोपी को पकड़ा


सूचना पर सीओ एके सिंह कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Jalaun priest did obscene acts with an innocent by taking him to temple

 

 

मंदिर परिसर में खेल रही मासूम को पुजारी अंदर ले गया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। मासूम के रोने की आवाज सुन दौड़े लोगों ने पुजारी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर ली है।

 

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कालपी निवासी 75 वर्षीय साधु महेंद्र दास रामजानकी मंदिर में कई वर्षो से रहकर पूजा अर्चना करता था। रविवार सुबह गांव की ही एक पांच वर्षीय मासूम बच्ची मंदिर परिसर में खेल रही थी। तभी पुजारी उसे पकड़कर अंदर ले गया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। इससे बच्ची जोर-जोर से रोने लगी।

 

 

उसकी आवाज सुन आसपास बैठे लोग दौड़े और अंदर जाकर देखा कि साधु मासूम के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। इस पर लोगों ने उसे पकड़कर उसके साथ मारपीट की। सूचना पर सीओ एके सिंह कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ एके सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।