संभल जाने को तैयार कांग्रेसी: पार्टी ऑफिस में जमाया डेरा, रोकने को पुलिस ने कसी कमर; देखें हाईवोल्टेज ड्रामा


संभल जाने को तैयार कांग्रेसी: पार्टी ऑफिस में जमाया डेरा, रोकने को पुलिस ने कसी कमर; देखें हाईवोल्टेज ड्रामायूपी कांग्रेस के नेता संभल जाने के लिए तैयार हैं। उधर पुलिस उनको रोकने के लिए तैयार खड़ी है। रास्तों पर बैरियर लगाया गया है। गेट से लेकर चौराहों तक चौकसी बढ़ा दी गई है। आगे तस्वीरों में देखें माहौल...यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सोमवार को संभल जाएंगे। उनके साथ कांग्रेस कार्यकर्ता भी जा सकते हैं। इसकी तैयारी पहले से कर ली गई है। नेताओं को रोकने के लिए पुलिस ने पहरा बढ़ा दिया है। वेरिफिकेशन के बाद ही लोगों को उधर से निकलने दिया जा रही है। ताकि कोई कार्यकर्ता निकल न पाए। इससे पार्टी ऑफिस के आसपास गहमागहमी का माहौल बना हुआ है।  

इससे पहले पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने रविवार की रात से पार्टी कार्यालय में ही डेरा जमा लिया है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से कांग्रेस नेता रवियूपी कांग्रेस के नेता संभल जाने के लिए तैयार हैं। उधर पुलिस उनको रोकने के लिए तैयार खड़ी है। रास्तों पर बैरियर लगाया गया है। गेट से लेकर चौराहों तक चौकसी बढ़ा दी गई है। आगे तस्वीरों में देखें माहौल...

UP Congress leaders gathered at party office for moving sambhal police increased security

 

कांग्रेस पार्टी कार्यालय के बाहर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला

 

 

यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सोमवार को संभल जाएंगे। उनके साथ कांग्रेस कार्यकर्ता भी जा सकते हैं। इसकी तैयारी पहले से कर ली गई है। नेताओं को रोकने के लिए पुलिस ने पहरा बढ़ा दिया है। वेरिफिकेशन के बाद ही लोगों को उधर से निकलने दिया जा रही है। ताकि कोई कार्यकर्ता निकल न पाए। इससे पार्टी ऑफिस के आसपास गहमागहमी का माहौल बना हुआ है।  

इससे पहले पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने रविवार की रात से पार्टी कार्यालय में ही डेरा जमा लिया है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से कांग्रेस नेता रविवार की शाम को ही लखनऊ पहुंच गए। ताकि सोमवार की सुबह एक साथ रवाना हो सकें। 

UP Congress leaders gathered at party office for moving sambhal police increased security

 

कांग्रेस पार्टी कार्यालय में मौजूद हैं नेता 

उधर, प्रशासन ने दस दिसंबर तक संभल आने पर रोक लगा रखी है। बीते दिनों सपा के कई नेताओं ने वहां जाने के कोशिश की थी। सपा विधानमंडल दल के नेता और प्रदेश अध्यक्ष को वहां जाने से रोक दिया गया था। इकरा हसन सहित कुछ और सांसदों को भी वहां नहीं जाने दिया गया था।
 

 

 

UP Congress leaders gathered at party office for moving sambhal police increased security

 

कांग्रेस पार्टी कार्यालय के गेट पर पुलिस की चौकसी - फोटो : अमर उजाला

प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में कांग्रेस का काफिला दोपहर 12:00 बजे रवाना होगा। पूरे कांग्रेस के नेता प्रदेश कार्यालय पहुंच रहे हैं।
 

UP Congress leaders gathered at party office for moving sambhal police increased security

 

कांग्रेस पार्टी कार्यालय के आसपास तैनात पुलिस -

कांग्रेस पार्टी मुख्यालय पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात 

कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधिमंडल संभल में मारे गए परिवार वालों से मिलने के लिए जाने की तैयारी कर रहा है। उधर पुलिस भारी मात्रा में कार्यालय के बाहर पहुंच गई। कार्यालय की तरफ जाने वाले मार्गों पर रोक लगा दी गई है। 12 बजे इस काफिले के निकलने की बात कही जा रही है। 

UP Congress leaders gathered at party office for moving sambhal police increased security

 

कांग्रेस पार्टी कार्यालय के पास बैरियर लगाती पुलिस - 

पुलिस ने कांग्रेस पार्टी कार्यालय के आसपास चौकसी बढ़ा दी है। नेताओं को रोकने के लिए पुलिस की तरफ से तैयारी कर ली गई है। आनेजाने वाले रास्तों पर बैरियर लगाए गए हैं। बिना जांच के किसी को भी निकलने नहीं दिया जा रहा है।वार की शाम को ही लखनऊ पहुंच गए। ताकि सोमवार की सुबह एक साथ रवाना हो सकेंउधर, प्रशासन ने दस दिसंबर तक संभल आने पर रोक लगा रखी है। बीते दिनों सपा के कई नेताओं ने वहां जाने के कोशिश की थी। सपा विधानमंडल दल के नेता और प्रदेश अध्यक्ष को वहां जाने से रोक दिया गया था। इकरा हसन सहित कुछ और सांसदों को भी वहां नहीं जाने दिया गया था।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Related Tags:

 

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।