महमूदाबाद नगर पालिका क्षेत्र में प्लॉटिंग कराने वालों के लिए अब रास्ते भी बिकने लगे हैं। जी हाँ, चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है कि *नगर पालिका महमूदाबाद के अधिकारी खुलेआम रास्तों का भी बैनामा करवा रहे हैं।*


महमूदाबाद नगर पालिका क्षेत्र में प्लॉटिंग कराने वालों के लिए अब रास्ते भी बिकने लगे हैं। जी हाँ, चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है कि *नगर पालिका महमूदाबाद के अधिकारी खुलेआम रास्तों का भी बैनामा करवा रहे हैं।*

अधिकारियों का कहना है – “रास्ते पर कब्ज़ा करना है तो कोई दिक्कत नहीं, बस रास्ते का बैनामा करा लो।”
यानी आम जनता के लिए बने रास्तों को भी चंद रुपयों में दलालों और भू-माफियाओं को सौंपा जा रहा है।

इस पूरे मामले पर नगर पालिका परिषद महमूदाबाद के रामनरेश बाबू ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि कैसे प्लॉटिंग के नाम पर नियमों की धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं और नगर पालिका के संरक्षण में *सार्वजनिक रास्तों पर अवैध कब्ज़े का खेल* धड़ल्ले से चल रहा है।

???? सवाल उठता है कि जब जनता के हक़ के रास्ते ही बिकने लगें, तो आम आदमी कहाँ जाएगा?
???? क्या प्रशासन इस भ्रष्टाचार पर चुप बैठा रहेगा या होगी कोई कड़ी कार्रवाई?

यह मामला अब नगर पालिका महमूदाबाद की *ईमानदारी और कार्यप्रणाली पर बड़ा सवालिया निशान* खड़ा कर रहा है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।