चित्रकूट शिवसंपत करवरिया


जनपद चित्रकूट,   सरदार बल्लभ भाई पटेल महाविद्यालय, सपहा में उत्तर प्रदेश सरकार की योजना के अंतर्गत स्नातक पूर्ण कर चुके छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में शेष रह गए लगभग 30 छात्र-छात्राओं को टैबलेट प्रदान किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना से हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सभासद एवं समाजसेवी शंकर प्रसाद यादव रहे, उन्होंने अपने उद्बोधन में बच्चों को टैबलेट का सकारात्मक उपयोग करने का आह्वान करते हुए कहा कि “इस तकनीक का सदुपयोग करते हुए आप सभी नई ऊँचाइयों को प्राप्त करें।”
विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे विकास पथ सेवा संस्थान के कार्यकर्ता  लवलेश सिंह ने कहा कि सरकार की यह पहल छात्रों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के संस्थापक चंद्रपाल सिंह ने की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने कहा कि छात्रों को टैबलेट का उपयोग ज्ञानवर्धन, अध्ययन सामग्री और नई तकनीकों के सीखने में करना चाहिए। कार्यक्रम के अंत विकास पथ सेवा संस्थान द्वारा डाबर इंडिया लिमिटेड के सहयोग से फ्रूट जूस का वितरण किया गया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रभाकर सिंह ने किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के  मूलचंद सिंह, आदित्य प्रकाश, सुनील कुमार सिंह, अमन श्रीवास्तव, श्रवण कुमार, अभिभावक फूल सिंह,रामबालक महाविद्यालय के  आचार्यगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
महाविद्यालय के संस्थापक एवं अध्यक्ष ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया ।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।