बस्ती थाना गौर पुलिस टीम व स्थानीय लोगों के सहयोग से चोर को चोरी के माल व रुपयों सहित किया गया गिरफ्तार


*प्रेस नोट* 

*जनपद बस्ती* पवन कुमार श्रीवास्तव 

*दिनांक 29-10-2026*

बस्ती थाना गौर पुलिस टीम व स्थानीय लोगों के सहयोग से चोर को चोरी के माल व रुपयों सहित किया गया गिरफ्तार।* 

दिनांक 28.10.2026 को वादी प्रदीप कुमार यादव पुत्र श्री रामकरन यादव निवासी मांझामानपुर, थाना गौर जनपद बस्ती के घर में चोर द्वारा एक रियलमी एंड्रॉयड फोन (कीमत लगभग ₹9000/-) व ₹10,000/- नगद चोरी कर गन्ने के खेत की तरफ भाग रहे थे इस सूचना पर थाना गौर पुलिस, वादी व ग्रामीणों के सहयोग से तत्परता दिखाते हुए अभियुक्त को मौके पर ही पकड़ लिया गया। अभियुक्त के पास से चोरी का मोबाइल व शत-प्रतिशत नगदी बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना गौर पर मु0अ0सं0 184/2026 धारा 305ए/317(2) BNS पंजीकृत करते हुए अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*

1.उमेश उर्फ विपिन पुत्र श्यामसुंदर, निवासी: मांझामानपुर, थाना गौर, जनपद बस्ती।

 

*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-*

1.मु0अ0सं0 164/2024 धारा 303(2), 317(2) BNS – थाना खोडारे, जनपद गोंडा। 

*बरामदगी का विवरण-* 

01-एक रियलमी एंड्रॉयड मोबाइल फोन (कीमत करीब 9,000/- रुपये) 

02-चोरी के (शत-प्रतिशत) 10,000/- रुपये नगद । 

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*

01-उ0नि0 श्री भानु प्रताप यादव, थाना गौर, जनपद बस्ती। 

02-हे0का0 श्री धीरज यादव, थाना गौर, जनपद बस्ती।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।