लखनऊ के माल थाना क्षेत्र अंतर्गत बीती रात दो बाइकों की भिड़ंत हो गई


लखनऊ के माल थाना क्षेत्र अंतर्गत बीती रात दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई। एक्सीडेंट अमलौली पुलिया के पास शनिवार रात हुआ था। रमेश कुमार (55) गुमसेना थाना माल के रहने वाले हैं। वह स्कूटी से लखनऊ से अपने गांव गुमश्याना जा रहे थे। अमलोली पुलिया के पास उलटी दिशा से आ रही बाइक Up 32 NR 9194 सवार ने स्कूटी में टक्कर मार दी।

स्कूटी सवार रमेश दूर जा गिरे। चौकी पुलिस के सहयोग से पहले माल सीएससी ले जाया गया। डॉक्टर ने हालत नाजुक देखते हुए रमेश को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। आज इलाज के दौरान रमेश की मौत हो गई। रमेश का शव जब गुमश्याना पहुंचा तो परिजनों ने शव रोड पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। बाइक सवार रमेश कुमार (55) की इलाज के दौरान मौत हो गई।

सांसद ने कराया अंतिम संस्कार

हंगामे की जानकारी मिलते ही पूर्व सांसद कौशल किशोर पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे। परिजनों को आश्वासन देते हुए समझा बुझाकर शव अंतिम संस्कार कराया। मृतक रमेश लखनऊ में रहकर रिक्शा चलाते थे। वह हर रोज सुबह शाम अपने निवास स्थान से लखनऊ आते और जाते थे। रमेश की पत्नी अनीता ने बताया कि कल भी वह आ रहे थे। इस बीच उनके एक्सीडेंट होने की बात पता चली। इसके बाद उन्हें सीएससी फिर ट्रामा सेंटर ले गए। यहां उनकी मौत हो गई। भाई जी अपने चैनल पर न्यूज़ लगा देना ठीक है

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।