पुलिस कमिश्नरेट द्वारा भी मनाया गया संविधान दिवस का पर्व।


पुलिस कमिश्नरेट द्वारा भी मनाया गया संविधान दिवस का पर्व।

हमारे देश के संविधान को अंगीकृत करने के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में,  संविधान दिवस  के अवसर पर आज 26 नवंबर 2024 को इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा संविधान दिवस का पर्व मनाया गया।
      
इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा एडिशनल कमिश्नर श्री अमित सिंह व एडिशनल कमिश्नर श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव एवं अन्य अधिकारियों सहित कार्यलयीन स्टाफ को संविधान की प्रस्तावना से अवगत करवाया गया। और हमारे देश की एकता, अखंडता व संप्रभुता हेतु दिए गए मौलिक अधिकारों व संवैधानिक मूल्यों को अक्षुण्ण बनाए रखने में,अपने कर्तव्य पालन का संकल्प भी लिया गया। इस दौरान सभी को संविधान निर्माण के गौरवशाली इतिहास को दर्शाती एक शार्ट फ़िल्म प्रदर्शित कर सभी को नागरिकों के संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूक  किया गया

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।