शाम को हटलने निकली महिलाओं से छेड़खानी, विरोध करने पर भीड़ ने किया हमला
मीरगंज (बरेली)। सिंधौली रोड पर मंगलवार शाम को टहलने निकलीं महिलाओं के साथ दूसरे समुदाय के युवक ने छेड़खानी कर दी। वहां से गुजर रहे डेयरी संचालक और उनके भाई ने इसका विरोध जताया तो आरोपियों के पक्ष की भीड़ ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित ने चार नामजद समेत 40 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जाम गांव निवासी मनोज ने बताया कि रात नौ बजे वह अपनी डेयरी बंद कर कस्बे से अपने भाई प्रमोद के साथ गांव जा रहे थे। उन्होंने देखा कि सिंधौली चौराहे पर रहीस कुरैशी वहां टहल रहीं महिलाओं के साथ अभद्रता व छेड़खानी कर रहा था। इससे महिलाएं असहज दिखीं। मानवता के नाते मनोज और प्रमोद ने रहीस का विरोध किया तो रहीस ने उन पर हमला कर दिया। कॉल कर अन्य लोगों को भी बुला लिया।कुछ ही देर में अयान कुरैशी, कयूम कुरैशी, समीर कुरैशी व चालीस अन्य लोग वहां पहुंच गए। इन लोगों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर जुटे आसपास के लोग भी जुट गए। पुलिस ने भीड़ के बीच से निकालकर उनको अस्पताल भिजवाया।
महिलाओं से छेड़खानी का विरोध करने पर डेयरी संचालक से मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है। तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। एहतियातन मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है। - गौरव सिंह, सीओ मीरगंज
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। एक महिला ने अपनी ही ढाई साल की बेटी को छत से नीचे फेंककर मार डाला। दिल दहला देने वाली यह वारदात छह दिन पहले परसाखेड़ा में हुई। महिला ने तो अपने पति को सूचना दी थी कि बच्ची गिर गई है।
हालांकि दो दिन पहले पड़ोसी बच्चे ने फेंकने की बात
संभल हिंसा पर एफआईआर में पुलिस का दावा : विधायक के बेटे ने भीड़ से कहा- सांसद अपने साथ हैं, कर लो पूरे मंसूबेपुलिस की ओर से संभल कोतवाली में दर्ज कराई गई एफआईआर में इस बात का जिक्र करते हुए कहा गया है कि सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने भड़काऊ भाषण दिया और विधायक के बेटे सुहेल इकबाल ने भीड़
यूपी में मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है। राजधानी लखनऊ सहित ज्यादातर जिलों में कोहरे की एक लेयर बुधवार को देखने को मिली। कोहरे की वजह से यातायात भी प्रभावित हो रहा है।
छत्तीसगढ़ जिला इकाई जांजगीर-चांपा द्वारा सतनाम भवन, शिवरीनारायण में आयोजित जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं सम्मान समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। का
Leave a Comment: