उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। एक महिला ने अपनी ही ढाई साल की बेटी को छत से नीचे फेंककर मार डाला। दिल दहला देने वाली यह वारदात छह दिन पहले परसाखेड़ा में हुई। महिला ने तो अपने पति को सूचना दी थी कि बच्ची गिर गई है।
हालांकि दो दिन पहले पड़ोसी बच्चे ने फेंकने की बात
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। एक महिला ने अपनी ही ढाई साल की बेटी को छत से नीचे फेंककर मार डाला। दिल दहला देने वाली यह वारदात छह दिन पहले परसाखेड़ा में हुई। महिला ने तो अपने पति को सूचना दी थी कि बच्ची गिर गई है।
हालांकि दो दिन पहले पड़ोसी बच्चे ने फेंकने की बात कही तो पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। इसके बाद घटना का खुलासा हुआ। महिला ने हत्या की बात कबूल करते हुए कहा कि बच्ची उसे बहुत परेशान करती थी। हालांकि पति का कहना है कि वह किसी से मोबाइल पर बात करती थी।बच्ची उसे यह बात बताती थी, इसी वजह से उसे मार डाला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर महिला को हिरासत में लिया है। शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
परखाखेड़ा के मुर्शीद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह 21 नवंबर को फैक्टरी में काम करने गया था। दोपहर 12:30 बजे उसकी पत्नी अनम ने ढाई साल की बेटी अमन नूर के छत से नीचे गिरने की सूचना दी।
वह घर आया और पत्नी के साथ बेटी को अस्पताल ले गया। डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद बेटी के शव को दफना दिया गया। खुद को गमजदा बताकर अनम मायके चली गई।
मुर्शीद ने बताया कि पड़ोसी बच्चे से पता चला कि बेटी को उसकी पत्नी ने ही छत से फेंका था। इस पर पड़ोस के मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया।
फुटेज में वह बच्ची को फंकते हुए दिखी। इसके बाद मंगलवार को इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम को जानकारी दी। फुटेज देखने के बाद इंस्पेक्टर ने पत्नी को थाने बुलाया तो उसने वारदात कबूल ली
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
संभल हिंसा पर एफआईआर में पुलिस का दावा : विधायक के बेटे ने भीड़ से कहा- सांसद अपने साथ हैं, कर लो पूरे मंसूबेपुलिस की ओर से संभल कोतवाली में दर्ज कराई गई एफआईआर में इस बात का जिक्र करते हुए कहा गया है कि सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने भड़काऊ भाषण दिया और विधायक के बेटे सुहेल इकबाल ने भीड़
यूपी में मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है। राजधानी लखनऊ सहित ज्यादातर जिलों में कोहरे की एक लेयर बुधवार को देखने को मिली। कोहरे की वजह से यातायात भी प्रभावित हो रहा है।
कन्नौज में भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में पांच डॉक्टरों की मौत हो गई है। जबकि एक घायल है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
छत्तीसगढ़ जिला इकाई जांजगीर-चांपा द्वारा सतनाम भवन, शिवरीनारायण में आयोजित जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं सम्मान समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। का
Leave a Comment: