छापेमारी में 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद ग्राम रामनगर व नारू खेड़ा में आबकारी की कार्रवाई


छापेमारी में 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद
 ग्राम रामनगर व नारू खेड़ा में आबकारी की कार्रवाई
 लखनऊ, संवाददाता 
 उत्तर प्रदेश शासन एवं आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार पुलिस आयुक्त लखनऊ, जिलाधिकारी लखनऊ एवं जिला आबकारी अधिकारी लखनऊ के निर्देशन में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और तस्करी पर प्रभावी रोकथाम हेतु चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत अभिषेक सिंह आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 4, शिखर कुमार मल्ल आबकारी निरीक्षक सेक्टर 6 व आबकारी टीम द्वारा थाना माल अंतर्गत ग्राम रामनगर एवं नारू खेड़ा में संदिग्ध घरों, बगीचों,  तालाबों के किनारे संदिग्ध स्थानों पर दबिश और छापेमारी की गई। 
   इस दौरान मौके से लगभग 30 लीटर अवैध कच्ची शराब और 250 किलोग्राम लहन बरामद किया गया। लहन को मौके पर नष्ट करते हुए आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 01 अभियुक्त पर मुकदमा दर्ज किया गया। 
   दबीश की कार्रवाई में आबकारी टीम से अभिषेक सिंह आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 4, शिखर कुमार मल्ल आबकारी निरीक्षक सेक्टर 6, आबकारी सिपाही प्रद्युम्न कुमार श्रीवास्तव, सुधीर कुमार, गोविंद यादव, अमित चौधरी, संदीप यादव, रेशमा, सुजीत आदि मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।