श्रीकृष्ण भास्कर


कि दिनांक 19.11.24 को डॉ0 राकेश सिंह, पुलिस महानिरीक्षक बरेली, परिक्षेत्र बरेली द्वारा जनपद पीलीभीत के थाना बीसलपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया व थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, हवालात, मालखाना, बैरक, आदि का निरीक्षण कर निम्न आवश्यक दिशा निर्देश दिये गयेः  
•    मिशन शक्ति फेज-05 के अन्तर्गत चलाये जा रहे विभिन्न अभियान, महिला सुरक्षा,सम्मान एवं सशक्तिकरण हेतु स्थापित महिला हेल्पडेस्क के प्रभावी क्रियान्वयन व महिला बीट प्रणाली के सुदृढ़ीकरण की कार्यवाही की जाये, व महिला बीट कर्मियों द्वारा महिलाओं/बच्चों को नियमित रुप से जागरुक किया जायें।
•    महिला हेल्पडेस्क का निरीक्षण कर अभिलेखो को चेक कर आवेदिका/आने वाली पीड़िता का नाम, पता, मो0नं0 एवं समस्या का स्पष्ट उल्लेख करने तथा समस्या के निराकरण हेतु की गयी कार्यवाही, एवं समस्या के निदान के विवरण का रजिस्टर में स्पष्ट उल्लेख करने हेतु निर्देशित किया गया।  थाने पर लम्बित महिला सम्बन्धी अपराधों में प्रभावी रुप से कार्यवाही करते हुए, उनका शीघ्र निस्तारण कराया जाये।
•    थाना स्तर पर प्राप्त होने वाले शिकायती प्रार्थना पत्रों को गम्भीरतापूर्वक लिया जाये शिकायत का गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण कराया जाये । जनसुनवाई पोर्टल ( आईजीआरएस) पर लम्बित प्रार्थना पत्रों को समयावधि में निस्तारित किया जाये। । 
•    अपराध रजिस्टर का अवलोकन कर लम्बित विवेचनाओं के शीघ्र गुण दोष के आधार पर त्वरित एवं महत्वपूर्ण  निस्तारण कराया जाये। भूमि विवाद सम्बन्धित प्रकरणों में राजस्व विभाग से समन्वय स्थापित कर प्रकरणों को शीघ्र निस्तारण किया जाये।
* अपराध नियंत्रण के दृष्टिगत पुलिस की सक्रियता बनाये रखने हेतु नियमित रूप से मुख्य बाजार/भीड़ भाड़ वाले स्थानों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर प्रभावी चेकिंग / फुट पैट्रोलिंग की जाये।
•    थाना परिसर की साफ-सफाई तथा अभिलेखों के रखरखाव व थाने पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरो को सुचारू रूप से क्रियाशील रखने हेतु थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।