भारत को टेस्ट सीरीज में 3-0 से हराने वाले न्यूजीलैंड के एक खिलाड़ी को ड्रग्स का सेवन करते पकड़ा गया है.


न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज डग ब्रेसवेल पर एक महीने का प्रतिबंध लगाया गया है. उन्हें कोकेन का सेवन करने की जांच में पॉज़िटिव पाया गया है. दरअसल इसी साल जनवरी में ब्रेसवेल ने एक डोमेस्टिक टी20 मैच में सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स के लिए खेलते हुए वेलिंगटन के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था. उस मुकाबले के बाद ब्रेसवेल ने ड्रग्स का सेवन किया था. इस विषय पर स्पोर्ट्स इंटेग्रिटी कमीशन ने पुष्टि करते हुए बताया है कि इस 34 वर्षीय तेज गेंदबाज ने वाकई में कोकेन का सेवन किया था.

स्पोर्ट्स इंटेग्रिटी कमीशन ने अपनी जांच में पाया कि डग ब्रेसवेल ने कोकेन का सेवन किया, लेकिन इसका उनके क्रिकेट परफॉर्मेंस से कोई संबंध नहीं है. याद दिला दें कि वेलिंगटन के खिलाफ उस मैच में ब्रेसवेल ने 21 रन देकर 2 विकेट लिए और 11 गेंद में 30 रन की तूफानी पारी खेलकर अपनी टीम की 6 विकेट से जीत में अहम योगदान दिया था. दोषी पाए जाने के बाद ब्रेसवेल पर पहले तीन महीने का प्रतिबंध लगा था, जिसकी अवधि बाद में घटा कर एक महीना कर दी गई क्योंकि उन्होंने एक महीना सुधार केंद्र में बिताया था.

गलती स्वीकार की

न्यूजीलैंड क्रिकेट के चीफ एग्जीक्यूटिव ने डग ब्रेसवेल की हरकत पर निराशा जाहिर की, लेकिन बोर्ड इसके बाद भी उनके क्रिकेट करियर को सपोर्ट करता रहेगा. ब्रेसवेल ने अपनी गलती स्वीकार की है. बताते चलें कि डग ब्रेसवेल का करियर मैदान के बाहर विवादित घटनाओं से भरा रहा है. वो 18 साल की उम्र से ही इस तरह की घटनाओं से घिरे रहे हैं. उन्हें शराब का सेवन करके गाड़ी चलाने के मामले में कई बार पकड़ा जा चुका है. 2010 से लेकर 2017 तक वो कई बार ऐसी घटनाओं के कारण सुर्खियों में आए थे.

डग ब्रेसवेल ने अपने इंटरनेशनल करियर में न्यूजीलैंड के लिए 28 टेस्ट मैचों में 74 विकेट लेने के अलावा 568 रन भी बनाए. 21 वनडे मैचों में उनके नाम 26 विकेट और 221 रन भी हैं और एकदिवसीय क्रिकेट में वो एक अर्धशतक भी लगा चुके हैं. वो 20 टी20 मैचों में 20 विकेट भी ले चुके हैं.

 

यह भी पढ़ें:

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।