पिछले महीने अमेरिकी अधिकारियों ने मुंबई पुलिस को अनमोल बिश्नोई के वहां होने की सूचना दी थी, जिसके बाद भारत ने उसके प्रत्यर्पण की मांग अमेरिका से की थी.


गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को सोमवार (18 नवंबर, 2024) को अमेरिका के कैलिफॉर्निया से हिरासत में लिया गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसी महीने उसके खिलाफ गैर-जमानती वॉरंट जारी किया गया था. अनमोल का नाम कई हाईप्रोफाइल केस में शामिल है. एनसीपी (अजित पवार गुट) के नेता बाबा सिद्दीकी की मौत के मामले में भी अनमोल का नाम आया था. पिछले महीने ही मुंबई पुलिस को अमेरिकी अधिकारियों से अनमोल के वहां होने की खबर मिली थी, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने उसको प्रत्यर्पित करने के लिए प्रस्ताव भेजा था.

अनमोल पर एनआई ने भी दो मामले दर्ज किए हैं और वह उसकी तलाश में है. एनआईए ने उस पर ईनाम की घोषणा की हुई है. उधर, मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच उसके प्रत्यर्पण के लिए मकोका की स्पेशल कोर्ट में याचिका दाखिल कर चुकी है. आइए जानते हैं अनमोल बिश्नोई से जुड़ी बड़ी बातें-

नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) भी अनमोल बिश्नोई की तलाश में थी और उस पर 10 लाख रुपये के ईनाम की भी घोषणा की थी. एनआईए ने साल 2022 में उस पर दो मामले दर्ज किए थे.

पिछले महीने मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट (MCOCA) की विशेष अदालत में याचिका दाखिल करके कहा था कि वह भगौड़े अनमोल बिश्नोई के प्रत्यर्पण के लिए प्रक्रिया शुरू करना चाहती है.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।