6 वें ग्लोबल इंटरनेशनल ताज फ़िल्म फेस्टिवल में "बटेश्वर विरासत आगरा" की रही धूम
फिल्म निर्देशिका निशिराज ने ग्रहण किया "बेस्ट इन्फॉर्मेटिव डॉक्यूमेंट्री" का पुरस्कार
टी.सी. चंद्रा इण्टर कॉलेज एवं आर.डी. कन्या इंटर कॉलेज कमला नगर में आयोजित हुई परीक्षा
अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम ने समरसता हेतु कराई परीक्षा
टी.सी. चंद्रा इण्टर कॉलेज एवं आर.डी. कन्या इंटर कॉलेज कमला नगर में आयोजित हुई परीक्षा
अर्जुन रौतेला संवादाता आगरा।अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम से संबंध (सेवा प्रकल्प संस्थान पश्चिमी उत्तर प्रदेश) के तत्वाधान में अपने देश के जनजातीय महापुरुषों को जानो परीक्षा का आयोजन चंद्रा ग्रुप आफ एजुकेशन के टी. सी. चंद्रा इंटर कॉलेज सुहाग नगर, कमला नगर, आगरा और आर . डी. गर्ल्स इंटर कॉलेज यमुना विहार, कमला नगर, आगरा में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की विधिवत् शुरुआत ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. करतार चंद्र शास्त्री एवं अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के सदस्यों द्वारा भारत के मूलनिवासियों के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया।
जिसमें छात्रों को अपने देश में पैदा हुए महापुरुषों की जीवनियों के बारे में विस्तार से बताया गया तथा उनके द्वारा देश व समाज के लिए किए गए कार्यों का भी वर्णन किया गया।
प्रबन्धन तंत्र के सदस्य डॉ. प्रवीण कुमार शास्त्री ने कहा कि ऐसे राष्ट्रहित कार्यों के लिए मेरी बड़ी दीदी और बहुत ही सम्मान के योग्य श्रीमती अनुराधा भाटिया को नमन करता हूं, जो कि विगत कई वर्षों से अखिल भारतीय वनवासी कल्याण परिषद से जुड़ी हुई हैं , और हजारों ऐसी बच्चियों को शिक्षा के साथ-साथ उनको अपने भविष्य के लिए रोजगार से जोड़ने में भी एक बड़ी भूमिका निभाती रहती हैं, साथ ही शास्त्री जी ने इस कार्य में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ देने वाले डॉक्टर साहब को भी नमन किया।
साथ ही उनके इस कारवां को आगे बढ़ाने के लिए युवा शक्ति के रूप में इस आगरा ही नहीं बल्कि आसपास के जनपदों में भी अपने सामाजिक कार्यक्रम कार्यों से अपना ध्यान आकर्षित करने वाले प्रमुख समाजसेवी अविनाश राणा उर्फ सोनू एवं उनके सहयोगी अमित शर्मा (प्रमुख बिल्डर) को भी हृदय की अन्नत गहराइयों से धन्यवाद प्रेषित करते हुए कहा कि आप भविष्य में इसी तरह सामाजिक कार्य और समाज में समरसता बढ़ाने का कार्य करते रहें।
परीक्षा को सफल बनाने में चंद्रा ग्रुप ऑफ़ एजुकेशन के सभी सहायक निदेशकों एवं शिक्षकों ने अहम भूमिका निभाई।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
फिल्म निर्देशिका निशिराज ने ग्रहण किया "बेस्ट इन्फॉर्मेटिव डॉक्यूमेंट्री" का पुरस्कार
सीतापुर पुलिस अधीक्षक सीतापुर चक्रेश मिश्र द्वारा गंभीर अपराधो में संलिप्त अपराधियों की शीघ्रातिशीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये हैं।
गौ माता की सेवा करना हमारा धर्म है ~ सुनील कुमार राजवंशी
Leave a Comment: