???? आरक्षण है हिस्सेदारी, इसे नहीं जाने देंगे। बलिदान छिपा है भीमराव का, दुष्टों को नहिं खाने देंगे।। आरक्षण है जान हमारी, पूरी भागीदारी है। भारत के हम मूलनिवासी, पक्की हिस्सेदारी है।। सदियों लूटा है आर्यों ने, बहुजन को लाचार किया। शिक्षा धन धरती से वंचित, जीवन सब बेकार किया।। परम पूज्य बाब


???? आरक्षण है हिस्सेदारी,
इसे नहीं जाने देंगे।
बलिदान छिपा है भीमराव का,
दुष्टों को नहिं खाने देंगे।।
आरक्षण है जान हमारी,
पूरी भागीदारी है।
भारत के हम मूलनिवासी,
पक्की हिस्सेदारी है।।
सदियों लूटा है आर्यों ने,
बहुजन को लाचार किया।
शिक्षा धन धरती से वंचित,
जीवन सब बेकार किया।।
परम पूज्य बाबा जी जन्में,
मानवता हित संघर्ष किया।
अंग्रेजों से लड़ी लड़ाई,
गांधी को प्रतिदर्श दिया।।
पूना पैक्ट हुआ मजबूरन,
आरक्षण पर बात बनी,
बहुजन समाज के हित में थोड़ी,
खुशियों की सौगात बनी।।
आजाद हुआ भारत अपना जब,
बाबा ने संविधान लिखा।
आरक्षण लिख दिया भीम ने,
समता का वरदान दिखा।।
छीन रहा हिस्सेदारी जो,
उससे हमें निबटना है।
मिलकर सब संघर्ष करेंगे,
बाहर नहीं छिटकना है।।
दिल्ली को भर देंगें बहुजन,
जय भीम के नारों से।
भारत के नर नारी आओ,
निबटो इन हत्यारों से।।
चप्पा चप्पा गूंज उठेगा,
जय भीम के नारों से।
संविधान की शपथ हमें है,
बाबा के उपकारों से।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Related Tags:

 

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।