संवाददाता मुनाजिर हुसैन


वरिष्ठ सपा नेता शाहिद खान के जन्मदिन पर हुआ वृक्षारोपण

संवाददाता मुनाजिर हुसैन

बदायूं सहसवान आज कस्बा सहसवान में वरिष्ठ  सपा नेता शाहिद खान के 39वें जन्मदिन के मौके पर कस्बे के विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया गया।
सबसे पहले अस्ताना गोसिया चमनपुरा शरीफ के मजार पर पहुंचकर पौधारोपण किया फिर चादर पोशी हुई दरगाह के सज्जादा नशीन सूफी कुमेल मियां कादरी ने हिंदुस्तान में अमनो अमान के लिए दुआ की
उसके बाद सैयद इब्राहिम रहमतुल्लाह मीरा साहब वाली पहुंचकर पौधारोपण किया गया और भी विभिन्न जगहों पर पौधारोपण किया वरिष्ठ सपा नेता शाहिद खान ने अपने जन्मदिन के मौके पर लोगों से अपील की एक पौधा जरूर लगाए और वातावरण हरा भरा बनाएं और अपने 39 वें जन्मदिन के अवसर पर 39 पौधे लगाने का संकल्प लिया
काशिफ अली खान ने बड़े भाई शाहिद खान के इस काम को बहुत ही सराहाना की और कहा यह बहुत अच्छी पहल है।
इस मौके पर काशिफ अली खान,कुमैल मियां क़ादरी,मीरा साहब वाली खादिम इशरत कादरी,शाज़ खान,शाहिर खान,अमान खान,सुब्हान खान,अफसार दर्जनों लोग मौजूद रहे।


मुनाजिर हुसैन  बदायूं

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।