राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान में बरेली स्थित संजय कम्युनिटी हॉल के सामने पार्क में पर्यावरण को शुद्ध बनाने के लिए वृक्षारोपण कराया।


बरेली से संवाददाता शिव हरी शर्मा की खास रिपोर्ट। 
राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान में बरेली स्थित संजय कम्युनिटी हॉल के सामने पार्क में पर्यावरण को शुद्ध बनाने के लिए वृक्षारोपण कराया। 
राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु सक्सेना ने गत वर्ष की भाति इस वर्ष भी 10000 पौधों को लगाने का लक्ष्य रखा है। बिंदु सक्सेना कहती हैं
सांसे होगी न कम, वृक्ष लगा रहे हम। 
और संस्थान का यह है नारा, हरा भरा हो परवेश हमारा।। 
राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु सक्सेना कहती हैं कि उनका राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य वृक्षारोपण कर रहा है। उन्होंने आज संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल तथा सीता रसोई के सेवादार कैलाश बंसल के साथ  संजय कम्युनिटी हाल के पार्क में आमले के बेल के जामुन के पौधे लगाए। उन्होंने बताया कि गत वर्ष उन्होंने यहां पर पीपल पेड़ के पकड़ के पेड़ ओर सेजना के पेड़ ब आंवला के पेड़ लगाए थे जो सुरक्षित हैं। वृक्षारोपण कार्यक्रम में  राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु सक्सेना राष्ट्रीय महामंत्र नरेंद्र पाल उपाध्यक्ष राकेश कुमार मौर्य सदस्य रामकिशोर संरक्षक जे आर गुप्ता सीता रसोई के सेवादार कैलाश बंसल  प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।