मंजुलता भंडारी की अठाई तपस्या पर जैन समाज ने किया अभिनंदन


मंजुलता भंडारी की अठाई तपस्या पर जैन समाज ने किया अभिनंदनतेरा पंथ जैन सभा  भवन बोरावड़ में आज बुधवार को  जैन साध्वी गुप्ति  प्रभाजी ठाना चार के सानिध्य में तप अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें  श्रीमती मंजुलता भंडारी पत्नी रिखबचंद भंडारी की अठाई तपस्या  पूर्ण होने पर जैन समाज ने अभिनंदन किया और उनके तप की अनुमोदना की। तेरा पंथ महा सभा के अध्यक्ष नेमीचंद गेलडा,सचिव गजेंद्र सिंह बोथरा,तेरापंथ महिला मंडल एवम तेरा पंथ युवक परिषद एवम   
जैन समाज से जुड़े पदाधिकारियों ने अठाई तपस्या करने वाली मंजुलता भंडारी का  स्मृति चिन्ह और जैन  साहित्य भेंट कर सम्मानित किया । पूर्व संध्या पर  भजन संध्या आयोजित हुई जिसमे  स्थानीय कलाकारों ने शानदार  भजन प्रस्तुतियां देकर  श्रोताओं का मन मोह लिया।  जैन साध्वियों  ने अठाई तप के मंगल अवसर पर कहा कि तपस्या आत्मशोधन की एक महत्वपूर्ण प्रकिया है। तप की अग्नि में तपकर आत्मा उज्जवल एवं निर्मल बनती है। जैन साध्वियों ने तप की महिमा के बारे कहा कि धर्म के तीन रुप हैं अहिंसा, संयम और तप। अहिंसा है तुम्हारी आत्मा । संयम है स्वयं को संयेाजित करना और तप है तुम्हारी इन्द्रियों का पूर्ण नियंत्रण करना है। उन्होंने कहा कि अहिंसा, संयम, तप रुप धर्म को देवता नमस्कार करते हैं। उन्होंने कहा कि तप करने से इंसान के कर्म बंधन टूटकर निर्जरा होती है। वहीं तप करने से इंसान को स्वास्थ्य भी ठीक रहता है।  मंजुलता भंडारी का तप साधना   समाज के लिए एक प्रेरणा आदर्श स्थापित करता है। उन्होंने कहा इस अवसर पर भंवर लाल मुथा,सुमेरमल कोटेचा, प्रथवी राज गेलडा,बच्छराज , चेनराज बोथरा,विजय सिंह,रायचंद बोथरा, रिखब चंद भंडारी,सज्जन राज कोटेचा,नवीन चंद मेहता,महिला मंडल मंत्री सुमन लूनिया,प्रमिला बोथरा, मुस्कान लूनिया,कन्या मंडल अध्यक्ष प्रज्ञा लूनिया, तेरा पंथ युवक परिषद अध्यक्ष मनीष सुराणा, कैलाश गेलडा,कैलाश भंडारी,राकेश भंडारी आदि मौजूद थे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।