सीतापुर में एसपी चक्रेश मिश्रा ने 27 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। इनमें कमलापुर के थानेदार समेत 3 चौकी इंचार्ज, 4 हेड कांस्टेबल, 18 कांस्टेबल और खैराबाद का एक दरोगा शामिल है।


सीतापुर में एसपी चक्रेश मिश्रा ने 27 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। इनमें कमलापुर के थानेदार समेत 3 चौकी इंचार्ज, 4 हेड कांस्टेबल, 18 कांस्टेबल और खैराबाद का एक दरोगा शामिल है।


सूत्रों का कहना है- स्वाट टीम ने करीब 70 किलो अफीम और गांजे की खेप इनोवा कार से बरामद की थी। इस गुडवर्क में स्वाट टीम ने कमलापुर थाने की पुलिस को शामिल नहीं किया। टीम 2 दिन तक कार लेकर टहलती रही। यह बात कार मालिक को पता चली तो उसने GPS से कार के इंजन को बंद कर दिया।

स्वाट टीम ने खैराबाद थाने से मदद मांगी। लेकिन, दरोगा ने मदद नहीं की। बाद में स्वाट टीम ने कमलापुर थाने में केस दर्ज कराना चाहा तो एसओ ने मना कर दिया। बात एसपी तक पहुंची तो उन्होंने पहले 5 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया। फिर 22 और पुलिसवालों पर कार्रवाई की।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।