एचoएमoएचo पी० जी० कॉलेज लहरपुर में श्री विवेकानंद युवा सशक्तिकरण के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा


एचoएमoएचo पी० जी० कॉलेज लहरपुर में श्री विवेकानंद युवा सशक्तिकरण के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री समीर हसन रिजवी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद अवर अभियंता सीतापुर श्री आफताब अहमद ने परास्नातक के छात्रों को टैबलेट वितरित किये।  कार्यक्रम का संचालन कार्यालय प्रमुख श्री विकास कुमार  ने किया। कार्यक्रम में परास्नातक के 54 छात्र एवं छात्राओं को टेबलेट वितरित किए गए। कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का प्रबंधिका श्रीमती अफसाना खातून ने बुके व शॉल पहनाकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने विद्यालय प्रांगण में एक वृक्ष मां के नाम के कार्यक्रम के अंतर्गत कई तरह के अलग-अलग पेड़ भी लगाए गए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष हाजी श्री कमालुद्दीन, उपाध्यक्ष श्री महबूब अली, पत्रकार श्री अरुण सिंह आचार्य, श्री प्रतीक शुक्ला , श्री शादाब खान, श्री बुनियाद हुसैन , श्री अब्दुल मतीन पूर्व सभासद समेत सम्मानित नागरिक तथा छात्र उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।