जौनपुर: भारत विकास परिषद के सेवा पखवारा में वृद्धा आश्रम में किया गया फल वितरण


जौनपुर: भारत विकास परिषद के सेवा पखवारा में वृद्धा आश्रम में किया गया फल वितरण
    जौनपुर: भारत विकास परिषद शाखा जौनपुर द्वारा स्थापना दिवस पर सेवा पखवारा के अंतर्गत द्वितीय कार्यक्रम वृद्धा आश्रम में फल एव बिस्किट का वितरण किया गया।
          सर्वप्रथम अध्यक्ष दिलीप जायसवाल एव निवर्तमानअध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता द्वारा मां भारती एव स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्प दीप अर्पित कर वंदे मातरम् गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुवात की गई।
शाखा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा की परिषद द्वारा पूरे देश में संस्थापक डॉ सूरज प्रकाश जयंती से लेकर 10 जुलाई को स्थापना दिवस तक सेवा पखवारा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज जौनपुर शाखा द्वारा वृद्धा आश्रम में फल बिस्किट का वितरण किया जा रहा है।
निवर्तमान अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता ने कहा कि किन्ही कारण बस वृद्धा आश्रम में रह रहे माता पिता तुल्य लोगो के बीच आना और उनकी सेवा करना परम सौभाग्य की बात है।
      इस अवसर पर आशुतोष पाठक, संतोष अग्रहरी, राजेंद्र सिंह, भगेलू सेठ, नंदलाल, लालता मिश्र, राजेंद्र शुक्ला, रवि चौबे सहित तमाम लोग उपस्थित थे।कार्यक्रम

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Related Tags:

 

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।