डा जनपद के नवाबगंज थानाक्षेत्र के महेशपुर गांव के बाग में शव बरामद


रिपोर्ट
शमसुलहक खान
अब तक टीबी ब्यूरो चीफ बस्ती

बस्ती:परशुरामपुर थाना क्षेत्र के जीव नारायनपुर गांव से लापता युवक नीरज सिंह का गोंडा जनपद के नवाबगंज थानाक्षेत्र के महेशपुर गांव के बाग में शव बरामद होने के बाद स्वजन पुलिस की कार्यशैली को लेकर आक्रोशित हो गए।

ग्रामीणों के साथ स्वजन शव को एंबुलेंस में रखकर परशुरामपुर थाने के गेट पर प्रदर्शन करने लगे।

दो घंटे तक स्वजन व ग्रामीणों ने जमकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी, क्षेत्राधिकारी हर्रैया शेषमणि उपाध्याय, पैकोलिया, सोनहा, हर्रैया, छावनी तथा गौर पुलिस पहुंच गई। इसी बीच हर्रैया के विधायक अजय सिंह भी पहुंच गए। अपर पुलिस अधीक्षक और विधायक मृतक के परिवारवालों और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन परिवारवाले मानने को तैयार नहीं थे। एएसपी ने आरोपितों को जल्द गिरफ्तार करने के साथ उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया जब जाकर परिवारीजन व ग्रामीण माने और शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। पुलिस ने मामले का लिया होता संज्ञान तो बच जाती नीरज की जान!

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।